ओह.. दर्द में हैं शाहरूख, फिर भी शूटिंग पर शूटिंग!
[बॉलीवुड न्यूज] शाहरूख खान बॉलीवुड के एक मेहनती एक्टर हैं। यदि आप इस बात को नहीं मानते तो इस खबर को जरूर पढ़ें। जी हां, क्योंकि शाहरूख दर्द में रहते हुए भी कभी अपनी फिल्म की शूटिंग में देरी नहीं होने देते।

ताजा बात करें तो शाहरूख को घुटनों में जबरदस्त दर्द है, लेकिन फिर वे अपनी आगामी फिल्म रईस की शूटिंग में व्यस्त हैं। और तो और शाहरूख फिल्म के एक गरबा डांस के लिए रिहर्सल पर भी जाने में कोई बहाने नहीं बनाते।
शाहरूख ने ट्विट कर अपने फैंस को घुटनों के दर्द के बारे में जानकारी दी। लेकिन साथ ही फिल्म की शूटिंग से जुड़ी बातें भी बताते रहे। बता दें, रईस एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन राहुल ढ़ोलकिया कर रहे हैं।
ALERT: सलमान के अलावा शाहरूख खान से कभी न पूछें ये 5 सवाल!
फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। शाहरूख खान के साथ फिल्म में माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे।
शाहरूख की चोट की बात करें तो पिछले साल भी फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग के वक्त शाहरूख को कंधे पर गंभीर चोट लग गई थी। लेकिन किंग खान ने बिना रूकावट फिल्म की शूटिंग खत्म की। हम्मम.. शायद इसीलिए शाहरूख फिल्म इंडस्ट्री में आज भी शाहरूख सबके फेवरिट हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications
