शाहरूख और सेक्स बेचने वाली नेहा ने धरम जी को भी पटा लिया
जब-जब सेक्सी नेहा धूपिया के करियर खत्म होने की बात होती है तब-तब तक वो एक नये अवतार में लोगों के सामने प्रकट हो जाती है। बॉलीवुड में शाहरूख और सेक्स को बिकवाने वाली नेहा धूपिया ने बडा ही हैरतअंगेज काम किया है।
मैडम ने बॉलीवुड के रीयल हैंडसम हीरो में से एक धर्मेंद्र पा जी के साथ बतौर हिरोईन स्क्रीन शेयर किया है। नेहा ने फिल्ममेकर सुभाष घई 'डबल द ट्रबल' नाम की पंजाबी फिल्म में धर्मेंद्र के साथ डांस किया है। हालांकि फिल्म में नेहा का गे्स्ट रोल है लेकिन धर्मेंद्र के साथ डांस करके उन्होंने सबको हैरान कर दिया है। नेहा ने इसके लिए फिल्ममेकर सुभाष घई को धन्यवाद दिया है।
नेहा ने फिल्ममेकर सुभाष घई 'डबल द ट्रबल' नाम की पंजाबी फिल्म में धर्मेंद्र के साथ डांस किया है
कहा जा रहा है नेहा-धर्मेंद्र का यह हॉट आयटम नंबर 'बेबी डॉल' फेम मीत ब्रदर्स ने कंपोज किया है। नेहा इस बारे में ट्विटर पर एक लिंक भी शेयर किया है । नेहा ने कहा कि जब उन्हें धरम साहब के साथ डांस ऑफर हुआ तो मेरे पास हां करने के अलावा कुछ और था ही नहीं। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं। मेरे लिए यह सपने के सच होने जैसा है। मालूम हो फिल्म में लीड अभिनेत्री पूनम ढिल्लो हैं।
फिलहाल पिछले दिनों नेहा धूपिया इसलिए भी चर्चित थीं क्योंकि उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग मंच 'लाइमरोड डॉट कॉम' का भारतीय शैली निदेशक मनोनीत किया गया था। नेहा वर्ष 2013 से लाइमरोड स्टाइल काउंसिल का हिस्सा रही हैं और अब एक ऐसा मजबूत महिला समुदाय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए कोर टीम में शामिल हो गई हैं, जिसे सौंदर्य उत्पादों और स्टाइल से प्यार है।
जिसके बारे में नेहा ने कहा था कि मैं हमेशा से ही अपना खुद का कुछ बनाना चाहती थी और इस महत्वपूर्ण खोज के लिए लाइमरोड मेरा विश्वास है..मैं चाहती हूं कि देशभर की सभी लड़कियों या महिलाओं को उनका खुद का स्टाइल जाहिर करने के लिए एक मंच मिले।


Click it and Unblock the Notifications












