OMG डायरेक्टर ने बताया Pk टीम की आठ करोड़ की रिश्वत का सच!
पीके पर आलोचनाओं और अफवाहों पर स्पष्टिकरण देने सामने आए हैं OMG के डायरेक्टर उमेश शुक्ला। आठ करोड़ रिश्वत की अफवाह पर बात करते हुए उमंग शुक्ला ने कहा कि यह सब कोरी अफवाह है और कहां से उड़ाई जा रही है ये किसी को नहीं पता। गौरतलब है कि काफी समय पहले ये अफवाह उड़ी थी कि पीके की टीम ने ओएमजी के डायरेक्टर को फिल्म की शूटिंग रोकने के लिए 8 करोड़ रूपये की पेशकश की थी।
इस बात को सिरे से नकारते हुए उमेश शुक्ला ने कहा कि पीके की पूरी टीम बहुत ही अच्छे लोगों से बनी हुई है और सबका कद और स्तर बहुत ही ऊंचा है। पीके को ज़बर्दस्ती इस कंट्रोवर्सी का शिकार बनाया जा रहा है।
पढ़िए : फिर से क्यों से उड़ी ये अफवाह?
उन्होंने ये भी कहा कि अगर आमिर को पीके की स्क्रिप्ट इतनी ही पसंद आई होती तो उन्हें ओएमजी के प्रमोशन्स में काफी फायदा मिल जाता पर ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों फिल्मों की समानता के बारे में उन्होंने ज़्यादा ध्यान नहीं दिया है। जब आप धर्म और भगवान जैसा मुद्दा उठाते हैं तो समानताएं पैदा होना लाज़िमी। इसलिए लोगों से निवेदन है कि किसी के भी रचनात्मक काम और कोशिश को इस तरह नकार दें।
कहानी की Band: पीके, कम से कम सुशांत की कॉस्ट्यूम तो चेंज कर देते


Click it and Unblock the Notifications











