..................... OMG: Deepika Padukone and Ranveer Singh get married - Hindi Filmibeat

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से चर्च में की गुपचुप शादी

अभी तक रणवीर सिंह और दीपिका दीपिका पादुकोण के अफेयर के चर्चे फिल्म रामलीला से लोगों की जुबान पर हैं। मगर अब सुनने में आ रहा है कि कि दोनों ने गुपचुप चर्च में शादी भी कर ली। जिसकी तस्वीरे इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं। तस्वीरों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ही सफेद लिबास में नजर आ रहे हैं। सफेद गाउन में दीपिका बहुत ही प्यारी लग रही हैं। जो भी तस्वीरें देख रहा है हैरान हो रहा है। लेकिन आप हैरान मत होइए। हम आपको बताते हैं आखिर माजरा क्या है।

दरअसल, दीपिका की नई फिल्म फाइंडिंग फैनी रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में रणवीर-दीपिका पति और पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगे। रणवीर और दीपिका की तस्वीरों को देखकर लोग उनकी वास्तविक शादी की अटकलें लगा रहे हैं। फिलहाल दोनों ने इस लोगों की इन बांतों को बकबास बताया है।

दीपिका कह चुकी हैं कि रणवीर के साथ उनके समय गुजारना अच्छा लगता है लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि वह शादी कर लें। यह अलग बात है कि मौक मिलते ही दोनों देश और विदेश में छुट्टियां मनाने के लिए निकल जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X