'पी.के.' के लिए आमिर खान हुए न्यूड, फैंस हैरान

'पी.के.' के लिए आमिर खान हुए न्यूड, फैंस हैरान
जीं हां आमिर खान फिल्म 'पीके' में न्यूड होने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में आमिर खान पूरी तरह से बिना कपड़े के होंगे बस उनको शरीर के कुछ हिस्से रेडियो से ढका होंगे। आमिर ने राजस्थान के किसी जंगल में फिल्म का ये न्यूड सीन शूट किया है। कहा जा रहा है कि यह वल्गर नहीं बल्कि इमोशनल सीन होगा।
फिल्म में आमिर खान पूरी तरह से बिना कपड़े के होंगे बस उनको शरीर के कुछ हिस्से रेडियो से ढका होेंगे
क्रिसमस का मौसम आमिर खान की फिल्मों के लिए मुफीद होता है और इस रुझान को कायम रखते हुए उनकी आगामी फिल्म 'पी.के.' के निर्माताओं ने इसे क्रिसमस से एक सप्ताह पूर्व रिलीज करने का निर्णय लिया है। डिजनी इंडिया के सहयोग वाली विनोद चोपड़ा फिल्म्स और राजकुमार हिरानी फिल्म्स ने पुष्टि की है कि 'पी.के.' 19 दिसंबर, 2014 को रिलीज होगी।"
पीके में आमिर बोलेंगे भोजपुरी
राजनीतिक व्यंग्य 'पी.के.' को इस साल जून में रिलीज होना था लेकिन रिलीज में विलंब हो गया। फिल्म का निर्देशन कर रहे हिरानी ने पूर्व में कहा था कि आमिर की अधिकांश फिल्में क्रिसमस के दौरान रिलीज होती हैं और उन्होंने अच्छा कारोबार किया।
आमिर की 'धूम 3', '3 इडियट्स' और 'तारे जमीन पर' सरीखी अतिसफल फिल्में क्रिसमस के आसपास रिलीज हुईं। 'पी.के.' में संजय दत्त, अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत भी हैं। फिल्म की कहानी को सस्पेंस में रखा गया है। देखते हैं न्यूड आमिर खान को देखकर दर्शक क्या प्रतिक्रिया देते हैं?


Click it and Unblock the Notifications