..................... OMG 2 Teaser: Akshay Kumar turns Lord Shiva, Pankaj Tripathi impresses as common man, fans calls it blockbuster - Hindi Filmibeat

OMG 2 Teaser: भगवान शिव बने नजर आए अक्षय कुमार, पूजा में लीन दिखे पंकज त्रिपाठी, फैंस ने कहा- ब्लॉकबस्टर है

omg-2-teaser-akshay-kumar-turns-lord-shiva-pankaj-tripathi-impresses-fans-calls-it-blockbuster

OMG 2 Teaser: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' का बहुप्रतीक्षित टीजर अब दर्शकों के सामने आ चुका है। साल 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड (OMG) में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने के बाद अक्षय कुमार अब फिल्म के सीक्वल में भगवान शिव के रूप में दिख हैं, जिसकी झलक हम टीजर में देख सकते हैं।

टीजर में भगवान और आस्था पर चर्चा की गई है। पंकज त्रिपाठी एक आस्तिक के रूप में सोशल मीडिया पर खूब प्यार बटोर रहे हैं। वहीं, ओह माय गॉड 2 में अक्षय कुमार के भगवान शिव अवतार को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। जहां उनके फैंस अक्षय के लुक से प्रभावित हैं, वहीं इंटरनेट का एक वर्ग मेकर्स को चेतावनी भी दे रहा है कि आस्था के साथ खिलवाड़ ना करें।

सोशल मीडिया पर फैंस ने कहा- ब्लॉकबस्टर है फिल्म

एक यूजर ने टीजर पर रिएक्शन देते हुए लिखा- #OMG2Teaser के साथ एक अच्छी बात ये है कि ये कहानी के बारे में बहुत कुछ नहीं बताता है, ट्रेलर के लिए उत्सुकता बहुत अधिक है। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के बीच केमिस्ट्री निश्चित रूप से मनोरंजक होगी!

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- ओवरऑल एक धमाकेदार ट्रेलर है.. अक्षय कुमार का लुक देखकर रोंगटे खड़े गए। ब्लॉकबस्टर है फिल्म..

बता दें, अमित रॉय के निर्देशन में बनी ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में गदर 2 के साथ क्लैश होने वाली है। हालांकि फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव माहौल है, लिहाजा बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की उम्मीद की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X