OMG 2: अक्षय कुमार की फिल्म पर महाकाल मंदिर के पुजारियों ने जताई आपत्ति, दी FIR दर्ज कराने की धमकी

omg-2-mahakal-temple-pujari-raised-objections-on-akshay-kumar-film-threatened-to-file-an-fir

Akshay Kumar's OMG 2 in controversy: अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 आए दिन नई मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। सेंसर बोर्ड से 'ए' सर्टिफिकेट मिलने के बाद, अब महाकाल मंदिर के पुजारियों ने फिल्म में दिखाए मंदिर के दृश्यों पर आपत्ति जताई है। महाकाल मंदिर के पुजारियों ने फिल्म से मंदिर के सभी दृश्यों को हटाने की मांग की है।

बता दें, फिल्म 'OMG-2' पर महाकाल मंदिर के पुजारियों ने 10 दिन में दूसरी बार आपत्ति जताई है। पुजारियों का कहना है कि इस फिल्म से महाकाल मंदिर में शूट किए गए सभी दृश्य को तत्काल हटा लेना चाहिए। फिल्म को अगर ए सर्टिफिकेट दिया गया और अश्लीलता परोसने के साथ महाकाल मंदिर के शॉट दिखे तो देशभर में फिल्म निर्माता, निर्देशक और एक्टर अक्षय कुमार के खिलाफ प्रदर्शन होगा।

फिल्म के मेकर्स और एक्टर्स के खिलाफ FIR की धमकी

साथ ही फिल्ममेकर्स के खिलाफ FIR कराने की धमकी भी दी गई है। मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सनातन धर्म से जुड़े किसी भी विवाद का पुरजोर विरोध किया जाएगा। अगर महाकाल मंदिर के शॉट्स नहीं हटाए तो FIR दर्ज कराई जाएगी।

उज्जैन में हुई थी फिल्म की पूरी शूटिंग

गौरतलब है कि इस फिल्म के ज्यादातर हिस्सों की शूटिंग उज्जैन में ही की गई है। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी पर मंदिर की अलग - अलग लोकेशन में शॉट फिल्माए गए थे। ऐसे में फिल्म से मंदिर के शॉट निकालना मेकर्स के लिए असंभव सा टास्क है। फिलहाल मेकर्स ने मंदिर के पुजारियों की आपत्ति पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन अफवाहों में है कि फिल्म पोस्टपोन होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X