OMG 2: फिल्म के खिलाफ हिंदू संगठन का प्रदर्शन, अक्षय कुमार का पुतला फूंका गया, दी सिनेमाघरों को जलाने की धमकी

OMG 2 controversy: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' सिनेमाघरों में रिलीज तो हो गई है, लेकिन फिल्म को लेकर विवाद खत्म होते नहीं दिख रहे। राष्ट्रीय बजरंग दल ने बयान दिया है कि वह अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने वाले या उनके चेहरे पर कालिख पोतने वाले को 10 लाख रुपये देगा। हिंदू संगठन 'ओएमजी 2' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है।
फिल्म की रिलीज को लेकर आगरा में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता श्री टॉकीज के बाहर जमा हुए और फिल्म की स्क्रीनिंग को तत्काल रोकने की मांग की।
जलाया गया अक्षय कुमार का पुतला
इस दौरान अक्षय कुमार का पुतला भी फूंका गया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव हमारे आराध्य हैं। आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। यदि फिल्म से आपत्तिजनक दृश्य नहीं हटाए गए तो इसी तरह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। साथ ही ऐलान किया गया कि जो अक्षय कुमार को जूतों की माला पहनाएगा उसे इनाम दिया जाएगा।
सिनेमाघरों को आग लगा देने की धमकी
राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने कहा कि इस फिल्म में जिस तरह भोले बाबा का अपमान किया गया है, वो बेहद शर्मनाक है। यदि इस फिल्म को सिनेमाघरों में दिखाया गया तो राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत कड़ा विरोध ही नहीं करेगा, बल्कि सिनेमाघरों को आग के हवाले कर दिया जाएगा।
राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष रौनक ठाकुर के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सिनेमा हॉल के बाहर फिल्म के खिलाफ नारे लगाए। व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर मौजूद थी।
विरोध प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने कहा, "अक्षय कुमार जैसे लोगों का कोई धर्म नहीं होता जो हिन्दू धर्म का अपमान करते है। वो हिंदुस्तान के नहीं है और संगठन केंद्र सरकार से मांग करते है कि अक्षय की नागरिकता खत्म कर बाहर भेजा जाए।"


Click it and Unblock the Notifications