'अंडर यूटिलाइज्ड' कहे जाने पर 'ओएमजी 2' की एक्ट्रेस यामी गौतम का ने दिया अपना ऐसा रिएक्शन, हर तरफ हो रही चर्चा

Yami Gautam : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका में हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर यूर्जस तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच एक यूर्जस ने यामी गौतम को अंडर यूटिलाइज्ड कह दिया जिस पर एक्ट्रेस ने शानदार तरीके से अपनी बात रखी।
ओएमजी 2 एक्ट्रेस यामी गौतम-
बहुचर्चित फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर यामी गौतम भी सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर यूर्जस यामी गौतम और फिल्म को लेकर अपनी अपनी बात रख रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उनको अंडर यूटिलाइज्ड कह दिया जिसके बाद यामी ने उन्हें जवाब दिया और साथ ही अपना एक्सपीरियंस शेयर किया।
दरअसल यूजर ने ट्विटर पर लिखा- 'यह हैरानी की बात है कि कैसे यामी गौतम हर बार अपनी परफॉर्मेंस से हमें हैरान कर देती हैं! #OMG2 कोई अपवाद नहीं है। वह अपने हर फ्रेम की मालिक हैं! उनकी खामोशी भी बहुत कुछ कहती है। मुझे 'अंडररेटेड' शब्द से नफरत है। मैं बस इतना कहूंगा कि हमारे फिल्म मेकर्स ने उनका कम इस्तेमाल किया है।'
यामी गौतम ने दिया यूजर को रिप्लाई-
इस ट्वीट का जवाब देते हुए यामी गौतम ने लिखा- 'कुछ लोगों को रातों-रात कामयाबी मिल जाती है, कुछ लोगों को सालों तक लगातार खुद को साबित करना पड़ता है। कुछ लोग अपने टैलेंट (या उसकी कमी) की मार्केटिंग करने में महान होते हैं, कुछ लोग सिर्फ अपने टैलेंट को बोलना चाहते हैं। एक एक्ट्रेस के तौर पर मैं सिर्फ एक्टिंग करना जानती हूं और अच्छी स्क्रिप्ट और वर्साटाइल कैरेक्टर्स की पहचान करने के लिए कड़ी मेहनत करती हूं, यही मेरा टैलेंट है।'
Anytime Yami! Will always keep supporting. All the best for all the future projects. I know you’ll rock at whatever you do ✨🌸
— Aavishkar (@aavishhkar) August 13, 2023
यामी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे लिखा- 'मैं अपने टैलेंट की मार्केटिंग को ज्यादा नहीं समझती या उसमें शामिल नहीं होती। बदकिस्मती से हमारी इंडस्ट्री के ज्यादातर लोगों के लिए सब कुछ किसी शख्स या प्रोजेक्ट की मार्केटिंग पर डिपेंड करता है, न कि किसी स्क्रिप्ट या कैरेक्टर की गहराई पर। शायद यही वजह है कि लोगों को लगता है कि मेरा कम इस्तेमाल किया जा रहा है।
यामी गौतम ने आगे शख्स का शुक्रिया भी अदा किया, उन्होंने लिखा- 'वैसे भी, आपके शब्दों के लिए बहुत बहुत शुक्रिया आविष्कार, यह वाकई में बहुत एक्साइटेड है।' इस रिप्लाई के बाद सोशल मीडिया पर यामी गौतम की जमकर चर्चा हो रही हैं, फैंस लगातार इस पर अपनी अपनी राय रख रहे हैं।
गौरतलब है यामी गौतम बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कि अपनी कलाकारी, अपनी शानदार एक्टिंग, अपनी खास पसंद और हमेशा ही खुद के टैलेंट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। यामी ने हमेशा ही ऐसी फिल्में की हैं जो कि उनको दूसरे कलाकारों से अलग दिखाती है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बहुत ही अच्छे तरीके से संभालने वाली यामी फैंस की पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक हैं।


Click it and Unblock the Notifications












