OMG 2- अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने वाले को 20 लाख का इनाम, हिंदू संगठन ने की चौकाने वाली घोषणा!

OMG 2 को लेकर कुछ समय से चर्चा थी और इस फिल्म के रिलीज के साथ ही लोग काफी खुश हैं और अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी देखकर काफी एंजॉय कर रहे हैं। हालांकि ऐसा कहा जा रहा कि अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर कुछ बवाल हो सकता है लेकिन कुछ सामने नहीं आया।
हालांकि अब जो खबर आई है वो काफी चौकाने के वाली है और खिलाड़ी कुमार के फैंस को इससे गुस्सा आ सकता है। दरअसल फिल्म अब तारीफों के साथ-साथ विवादों के घेरे में भी आ गई है। कुछ हिंदू संगठनों ने फिल्म और अक्षय कुमार के किरदार पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।
बता दे कि अक्षय कुमार ने भगवान शिव का गेटअप लिया है और तांडव भी करते नजर आए हैं। इस कहा जा रहा है कि उस शख्स को 20 लाख का इनाम मिलेगा जो अक्षय कुमार थप्पड़ मारेगा। जी हां, राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने वाले को 20 लाख रुपये इनाम की घोषणा की है।
जैसे ही ये ऐलान हुआ चर्चा और तेज हो गई और लोग इसपर अपनी राय दे रहे हैं। गौरतलब है कि ये फिल्म स्कूलों में सेक्स एजुकेशन पर आधारित है। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर आने पर भी इसके कुछ दृश्यों पर विवाद हुआ था। हालांकि इस तरह का ऐलान पहले किसी ने नहीं किया है।
अक्षय कुमार ने इस तरह की घोषणा पर फिलहाल किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है और देखना होगा इसपर उनको कोई बयान आता है या नहीं। बता दें कि अक्षय कुमार की ये फिल्म सनी देओल की गदर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर आई है और कहा जा रहा है कि ये फिल्म उतनी कमाई नहीं कर पाएगी।
इतनी बड़ी फिल्म के साथ क्लैश करने का नुकसान जाहिर इसको उठाना पड़ा सकता है। फिलहाल 15 अगस्त तक क्या होता है और किस तरह के आंकड़े सामने आते हैं ये तो वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications