..................... Omerta trailer: Rajkummar Rao as terrorist Omar Saeed Sheikh - Hindi Filmibeat

TRAILER: साल के सारे अवार्ड्स झटकने आ गई ये फिल्म.. सुपरस्टार्स सावधान!

राजकुमार राव स्टारर हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म ओमेर्टा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि यह शानदार है। अपनी हर फिल्म, हर किरदार की तरह यहां भी राजकुमार राव आपको हैरत में डालने वाले हैं। फिल्म 'ओमेर्टा' 20 अप्रैल को रिलीज़ होगी।

यह फिल्म पाकिस्तानी मूल के एक ब्रिटिश आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख के जीवन पर आधारित है। जहां लीड रोल निभा रहे हैं राजकुमार राव और उन्होंने अपने लुक से लेकर तलफ्फुज़ पर भी काफी काम किया है। ट्रेलर से ही साफ है फिल्म सुर्खियों में छाने वाली है।

इस फिल्म को कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं और इसे टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था। फिल्म को MAMI फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था, जहां फिल्म को काफी तारीफ मिली। बता दें, हंसल मेहता और राजकुमार की जोड़ी ने इससे पहले शाहिद, सिटी लाइट्स और अलीगढ़ जैसी शानदार फिल्में दी हैं।

यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X