ओमेर्टा के डायरेक्टर हंसल मेहता का ऐलान, सच दिखाने के लिए बनाई है फिल्म

बॉलीवुड में बेहतरीन एक्टर्स और एक्ट्रेस की कोई कमी नही है और आए दिन मेहनत करके नए लोग इस इंडस्ट्री में आते है और छा जाते है। जिनके पास टैलेंट होता है वो आज नहीं तो कल अपना नाम बना ही लेते है। इस समय की बात की जाए तो बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे है जो आए तो काफी पहले थे पर उनको अपनी प्रतिभा के दिखाने के लिए काफी समय लग गया।

आज हम बात कर रहे बेहतरीन अभिनेता राजकुमार राव के बारे में। राजकुमार राव ने कई फिल्मों में काम किया है पर उनको फिल्म न्यूटन से पहचान मिली और वो बॉलीवुड के मोस्ट वांटेड स्टार बन गए। इस समय हर निर्देशक उनके साथ एक फिल्म जरूर बनाना चाहता है। इन राजकुमार राव फिल्म ओमेर्टा को लेकर काफी चर्चा में चल रहे है।

omerta, rajkumar rao, hansal mehta, ओमेर्टा, राजकुमार राव, हंसल मेहता

बता दें कि ये फिल्म काफी अलग तरह की होगी और इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें भी है। फिल्म के डायरेक्टर भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक है और इसके रिलीज का इंतजार कर रहे है। बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर हंसल मेहता ने एक बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा भी कर दिया कि वो इस तरह की फिल्म क्यों बनाने जा रहे है।

दरअसल उनका मानना है कि फिल्म में ऐक्शन और ड्रामा देखकर लोग पक चुके है और वो इस फिल्म को लेकर लोगों तक सच्चाई पहुंचाना चाहते है। उनका कहना है कि वो फिल्म में आतंकवाद का असली चेहरा और लोगों के आम आदमी से लेकर हथियार उठाने तक की कहानी और उसके पीछे की मजबूरी भी बयान करेगें।

बता दें कि फिल्म की मुख्य भूमिका में राजकुमार राव है जिन्होने फिल्म बरेली की बर्फी मे कमाल का अभिनय करके लोगो का दिल जीत लिया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म की कहानी ब्रिटिश मूल के पाकिस्तानी आतंकवादी उमर सईद शेख के जीवनकाल पर ही बनाई जा रही है जिसके साथ लोगों को उसके बारे मे वो बातें भी पता चल जाएंगी जो अभी तक नहीं पता था।

फिल्म के निर्देशक इस फिल्म के लिए राजकुमार राव की तारीफ करते हिए हुए कहते है कि ऐसे अभिनेता के लिए कोई भी रोल कठिन नहीं होता है और राजकुमार इस रोल को बखूबी निभा रहे है।

इस फिल्म के बाद वो कंगना के साथ फिल्म मेंटल है क्या में भी नजर आने वाले है और इस फिल्म ओमेर्टा के लिए काफी ज्यादा चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X