..................... Raveena Tandon delivery room photos Raveena Tandon shares photos from labour room with daughter - Hindi Filmibeat

रवीना टंडन ने शेयर की डिलिवरी रूम की तस्वीरें... नवजात बच्चे के साथ इस हाल में दिखी हसीना..

Raveena Tandon

Raveena Tandon Newborn: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अब बच्चों की परवरिश के बाद फिर से फिल्मों में एक्टिव हो गई हैं। रवीना टंडन सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। आए दिन कभी रवीना के शानदार लुक्स तो कभी उनकी मजेदार रील्स वायरल होते रहते हैं। इस बार रवीना टंडन ने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कर दी हैं जिन्हे उनके फैंस बार बार देखना पसंद कर रहे हैं।

रवीना टंडन के इस लेटेस्ट पोस्ट की बात करें तो ये हसीना इस दौरान एक नन्हे से बच्चे के साथ दिखाई दे रही है। रवीना टंडन ने अपने नाती को बर्थडे के मौके पर विश किया है और उसकी काफी सारी क्यूट तस्वीरें शेयर की है। इसमें सबसे ज्यादा वायरल उनकी बेटी की डिलिवरी के बाद अस्पताल के डिलिवरी रूम की तस्वीर हो रही है। इस तस्वीर में रवीना नवजात बच्चे और अपने बेटी के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं।

रवीना टंडन ने इन प्यारी तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "मेरी बेटी के बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं... मेरे प्रिय रुद्र! चार साल के होने पर तुम्हें ढेरों बधाई! महादेव सदा ही तुम्हे प्यार, स्वास्थ, सफलता और ऊंचाईयां दें! आयुष्मान भव".. सुखीभव .." रवीना टंडन ने अपने नाती को ढेर सारा आशीर्वाद दिया है।

नन्हे से नाती के साथ रवीना टंडन की ये प्यारी तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। इसके साथ ही कमें सेक्शन में तमाम फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस बच्चे को बर्थडे विश कर रहे हैं।

आपको बता दें कि रवीना टंडन ने शादी से पहले बहुत कम उम्र में बेटी को गोद ले लिया था। बेटियों के साथ उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में भी बात की है। रवीना टंडन कहती है, 'जब 'नानी' शब्द आता है। तब लोग 70 या 80 वर्ष की महिला के बारे में सोचते हैं। जब मैंने मेरी बच्चियों को गोद लिया था। तब बड़ी बच्ची 11 वर्ष की थी। इसके चलते हमारे बीच मात्र 11 वर्ष का अंतराल था। अब उसे बेबी हुआ है। वह मेरे लिए दोस्त जैसी है लेकिन टेक्निकली मैं उसके बच्चे के लिए नानी जैसी हूंl इसके चलते उसके बच्चे मुझे 'नानी' कहते हैं।'

Read more about: raveena tandon bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X