'ओम शांति ओम' ने हासिल की शानदार कामयाबी
लंदन, 21 नवंबरः शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम को भारत के साथ ही विदेशों में भी शानदार ओपनिंग मिली है.
फराह खान निर्देशित इस फिल्म ने पहले ही सप्ताह में विश्व भर में 19 मिलियन डालर का कारोबार करके एक नया इतिहास रच दिया है.
ओम शांति ओम दुनिया भर के 1400 थिएटरों में रिलीज हुई. भारत में पहली बार इस फिल्म के लिए मल्टीप्लेक्सेज ने सुबह पौने आठ बजे तक का समय रखा. इरोस एंटरटेनमेंट के चेयरमैन और सीईओ किशोर लूला ने बताया कि फिल्म ने यूएस, यूके और नार्थ अमेरिका में भी बहुत अच्छा कारोबार किया है.
उन्होंने कहाः शाहरुख और फराह की जोड़ी ने एक बार फिर शानदार कामयाबी हासिल की है. फिल्म की रिलीज से पहले कुछ आशंकाएं थीं, मगर बात की सफलता ने उन्हें धोकर रख दिया. इसे शाहरुख के कैरियर की सबसे जबरदस्त हिट का दर्जा दिया जा सकता है.


Click it and Unblock the Notifications