Adipurush: आदिपुरुष के ट्रेलर लॉन्च पर ओम राउत ने कहा,- हम रहें ना रहें रामकथा जारी रहनी चाहिए...

Om Raut

Adipurush Trailer Launch: रामयाण पर आधरित कृति सेनन और प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है, फैंस को इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। शानदार तरीके ट्रेलर लॉन्च करने के दौरान फिल्म के मुख्य कलाकारों ने अपनी अपनी भवानाएं साझा की तो ऐसे में फिल्म निर्देशक ओम राउत ने भी इस दौरान अपनी बात रखी और कहा, हमे रहें ना रहें रामकथा तो जारी रहना जरुरी हैं।

दरअसल निर्देशक ओम राउत के जीवन का एक बहुत बड़ा सपना 16 जून को बड़े परदे पर साकार होने जा रहा है। अपनी पिछली फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समेत तमाम पुरस्कार जीत चुके हैं। अब फिर से इस फिल्म आदिपुरुष के जारिए लोगों का मनोरंजन करने आ रहे हैं।

ओम राउत मानते हैं कि सिनेमा को देश की मिट्टी से जुड़ा हुआ होना ही चाहिए और भारतीय फिल्मकारों को देश के कोने कोने से उन कहानियों को तलाश कर दर्शकों के सामने प्रस्तुत करना चाहिए जिससे हमारा देश भारत बना है।

अपनी अगली फिल्म 'आदिपुरुष' के ट्रेलर लॉन्च पर निर्देशक ओम राउत ने कहा, हिंदी में पहली बार भगवान श्री राम की गाथा बड़े परदे पर थ्रीडी और आईमैक्स पर देखी जाएगी। हमको पूरी फिल्म बनने के दौरान बहुत आनंद आया। हम भाग्यशाली हैं कि फिल्म 'आदिपुरुष' के जरिये प्रभु श्री राम की कहानी कहने का हमें मौका मिला है।

आगे ओम राउत ने कहा, रामायण की गाथा बरसों से हमारे देश में और दुनिया भर में सुनी और सुनाई जा रही है। हमारे देश के हर छोटे बड़े गांव में रामलीला होते आ रही है। और मैं अपनी यह फिल्म 'आदिपुरुष' उन सभी लोगों को समर्पित करना चाहूंगा जो किसी न किसी तरह से भगवान राम के नाम से जुड़े हुए हैं।

ओम राउत फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर भावुक होते हुए कहा, राम कथा अनंत है। इसे कहने सुनने का कोई छोर नहीं है। ये उसी तरह है जैसे कि हम एक बस में किसी स्थान से चढ़ते हैं और अपने गंतव्य पर उतर जाते हैं। वहां से कुछ और लोग इस बस में चढ़ते हैं और आगे सफर करते हैं। राम कथा भी एक बस की तरह है। ये चलती रहेगी। हमारी तरह कहने वाले और इस दौर के दर्शकों की तरह सुनने वाले इस पर चढ़ेंगे और उतरेंगे, लेकिन इसकी यात्रा अनंत काल तक जारी रहेगी।

खैर आदिपुरुष एक ऐसी फिल्म बन गई हैं जिसको लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है, जब से फिल्म का पहला पोस्टर या फिर टीजर सामने आया तब से इसने सुर्खियों बटोरना शुरु कर दिया। कुछ लोग इस फिल्म को विवादित भी बता रहे हैं परंतु अधिकांश लोग इसको पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसका ट्रेलर जमकर वायरल हो रहा है।

Read more about: adipurush om raut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X