ओम पुरी पर पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप केस दर्ज!

दूसरी तरफ मीडिया ने ओम पुरी को फोन करके उनसे जब इस विषय के बारे में जानने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि वो इस वक्त स्टीवेन स्पीलबर्ग की फिल्म की शूटिगं में व्यस्त हैं और वो किसी से बात नहीं कर सकते। ओम पुरी ने ये भी कहा कि वो मुबई में ही नहीं हैं जबकि वो मुंबई में ही हैं। ओम पुरी का कहना है कि वो इस विषय को लेकर कुछ भी नहीं बोलना चाहते हैं। जिसको जो भी लिखना है और टेलीकास्ट करना है कर दे। लेकिन नंदिता ओम पुरी चाहती हैं कि उनकी इस शिकायत को पुलिस के साथ साथ मीडिया भी सीरियसली ले और इसे बड़ा बनाए।
वर्सोवा पुलिस स्टेशन के इंसपेक्टर के अनुसार नंदिता ओम पुरी ने सेक्शन 324 के अंडर ये शिकायत दर्ज कराई है और वो चाहती हैं कि मीडिया इस ज्यादा से ज्यादा पब्लिसाइज करे ताकि लोगों को ओम पुरी की सच्चाई पता चल सके। लेकिन वहीं कुछ मीडिया वालों का कहना है कि ये सब नंदिता जानबूझकर कर रही हैं वो हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा करती ही रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











