निर्देशन में उतरेंगे ओमपुरी

By Priya Srivastava

Om Puri
अपने बाकी साथी कलाकारों की तरह अब ओमपुरी ने भी ठान ली है कि वे भी निर्देशन के क्षेत्र में उतरेंगे। हाल ही में पंकज कपूर भी मौसम से अपनी निर्देशन की पारी की शुरुआत कर रहे हैं। नसीरुद्दीन कई सालों से इस क्षेत्र में हैं।

ऐसे में ओम पुरी ने भी तय किया है कि वे भी निर्देशन के क्षेत्र में उतरेंगे। शादी के दौरान बेच दी गयी महिला के जीवन पर आधारित 'एहो हमारा जीवणा' पर आधारित फिल्म को ओम पुरी ही निर्देशित करेंगे। पुरी ने बताया कि उपन्यास 'एहो हमारा जीवणा' पंजाब की महिलाओं की स्थिति को लेकर चार दशक पहले लिखा गया था और यह कहानी आज भी उतनी ही प्रासंगिक है।

ओम पुरी 15 अप्रैल को रिलीज होनेवाली फिल्म तीन थे भाई में नजर आयेंगे। इस फिल्म में उनके साथ श्रेयस तलपड़े और दीपक डोबरियाल भी हैं। ओम पुरी मानते हैं कि बॉलीवुड में अब पहले की तरह फिल्में नहीं बन रहीं हैं इसलिए काम का चुनाव करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

दूसरी बात सिर्फ कला फिल्मों से पेट नहीं भरा जा सकता इसलिए मैं हर तरह के किरदार करता हूं और निभाता हूं। ओम पुरी को पूरी उम्मीद है कि जिस तरह दर्शकों ने उन्हें कलाकार के रूप में प्यार दिया है उसी तरह निर्देशक के रूप में भी देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X