ALERT: अगस्त में रिलीज़ होगी इस सुपरस्टार की आखिरी फिल्म!
जनवरी में बॉलीवुड को एक बहुत बड़ा धक्का लगा जब ओम पुरी की अचानक मौत की खबर सबको लगी। ओम पुरी का देहांत दिल का दौरा पड़ने से हुआ। इस दौरान वो सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में दिखे।
इसके अलावा ओम पुरी की कई फिल्में लाइन में थीं। माना जा रहा है कि मिस्टर कबाड़ी, ओम पुरी की आखिरी फिल्म है। इसे बनाया है उनकी पहली पत्नी सीमा ने। फिल्म में अन्नू कपूर मुख्य भूमिका में है। फिल्म की कहानी एक कबाड़ीवाले के इर्द गिर्द घूमती है।

सीमा ने बताया कि फिल्म की कहानी है कि जब एक कबाड़ी वाला अमीर बन जाता है तो कैसे वो अपने पैसों को शो ऑफ करता है। हालांकि मिस्टर कबाड़ी के अलावा ओम पुरी की एक और फिल्म अटकी है जिसका नाम है रामभजन ज़िंदाबाद।
सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट ओम पुरी ने आखिरी बार शूट की। और इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने ओम पुरी से एक वादा किया था जो सलमान पूरा नहीं कर पाए।
दरअसल, ओम पुरी की एक फिल्म रामभजन ज़िंदाबाद कई दिनों से बनकर रिलीज़ के लिए तैयार थी। और ओम पुरी ने सलमान खान से मदद मांगी थी कि फिल्म का प्रमोशन अगर बिग बॉस पर हो जाएगा तो ये फिल्म की पब्लिसिटी के लिए काफी अच्छा होगा। फिल्म के डायरेक्टर ने बताया कि सलमान इस बात के लिए फौरन मान भी गए थे।
लेकिन अब इस फिल्म के पास कोई डिस्ट्रीब्यूटर नहीं है। और ये फिल्म लगभग डिब्बाबंद हो चुकी है। -


Click it and Unblock the Notifications











