सलमान की ट्यूबलाइट को अधूरा छोड़ गए ओम पुरी...इमोशनल हुए कबीर खान
ओमपुरी सलमान खान की ट्यूबलाइट का हिस्सा थे। उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं की थी। कबीर खान ने इमोशनल होते हुए उन्हें ट्विटर पर याद किया।
मशहूर अभिनेता ओम पुरा का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पिछले कुछ समय में ओमपुरी काफी चर्चा में थे और कारण था उनका उड़ी अटैक पर दिया गया असंवेदनशील बयान। आजकल ओमपुरी सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट की शूटिंग कर रहे थे।
अभी फिल्म में ओम पुरी का हिस्सा पूरा शूट नहीं हुआ था और फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान इस खबर को सुनकर सकते में आ गए। उन्होंने इमोशनल होकर ओमपुरी से जुड़ी यादें ट्विटर पर शेयर की।
गौरतलब है कि बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड और सीनियर एक्टर ओम पुरी का शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 66 साल के थे।
[#Pics: ओम पुरी के अंतिम दर्शन को पहुंचा पूरा बॉलीवुड...फूट फूट कर रोए सितारे]
ओमपुरी न सिर्फ बॉलीवुड सिनेमा, बल्कि पाकिस्तानी, ब्रिटिश और हॉलिवुड फिल्मों में भी अपनी बेमिसाल अदाकारी के लिए जाने जाते रहे। सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से भी नवाजा गया।
जब से ओम पुरी की की अचानक हुई मृत्यु की खबर आई है किसी को विश्वास ही नहीं हो पा रहा है। बॉलीवुड स्टार्स ओम पुरी की अचानक हुई मौत से काफी सदमे में हैं। करण जौहर, अनुपम खेर सहित कई स्टार्स ने ट्विटर पर शोक व्यक्त किया।


Click it and Unblock the Notifications