#Pics: ओम पुरी के अंतिम दर्शन को पहुंचा पूरा बॉलीवुड...फूट फूट कर रोए सितारे
मशहूर बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी की शव यात्रा में पहुंचे बॉलीवुड सितारे। अंतिम दर्शन कर फफक फफक कर रो पड़े इरफान खान।
बॉलीवुड के लिए 6 जनवरी का दिन कुछ अच्छी खबर लेकर नहीं आया। मशहूर अभिनेता ओम पुरी की 66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इसके बाद माहौल काफी गमगीन हो चुका था। ये खबर जिसने भी सुनी वो विश्वास ही नहीं कर पाया।
3 बजे ओम पुरी के शरीर को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम दर्शन के लिए लाया गया और उनके अपार्टमेंट त्रिशूल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लगभग पूरा बॉलीवुड ओमपुरी को अपनी श्रद्धांजलि देने औऱ उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचा। उन्हें देख इरफान खान फफक फकक कर रो पड़े।

गौरतलब है कि ओम पुरी का फिल्मी करियर हर भाषा में ऊंचाऊ पर रहा है। वहीं हॉलीवुड में उनका अपना अलग स्टारडम है। हाल ही में बच्चों की फेवरिट फिल्म दं जंगल बुक में बघीरा की आवाज़ से ओम पुरी हर बच्चे के चहेते भी बन गए।
फिलहाल, ओम पुरी कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट में सलमान खान के साथ काम कर रहते हैं। और वो ये फिल्म आधी ही छोड़ कर दुनिया से विदा ले चुके हैं। कबीर खान इमोशनल होते हुए काफी बातें बांटते दिखे तो सलमान खान ने ट्यूबलाइट के सेट से तस्वीरें साझा की। देखिए ओमपुरी की ट्यूबलाइट के आखिरी शूट की तस्वीरें।
ओमपुरी के आखिरी दर्शन को पूरा बॉलीवुड पहुंचा और हर कोई सकते में था -


Click it and Unblock the Notifications











