ओम पुरी के मामले पर चुप बॉलीवुड सेलिब्रिटीज!
ओम पुरी की पत्नी ने उनपर मार पीट का आरोप लगाया है। लेकिन ओम पुरी का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है और उनकी पत्न बेवजह उनपर आरोप लगा रही है। ओम पुरी ने कहा कि उनकी पत्नी ने उनपर मार पीट बेवजह ही उन्हें परेशान करने के बहाने ढूंढ़ रही हैं और साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनकी पत्नी के सभी आरोप गलत हैं ऐसा कुछ भी नहीं है। ओम पुरी के मामले में बोलने पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी मना कर दिया है साथ ही कुछ फैन्स का कहना है कि ओम पुरी को इस मामले में साफ साफ कहना चाहिए और इस तरह की बातों को अपने ऊपर इतना ज्यादा इफेक्ट नहीं डालना चाहिए।
ओम पुरी को दो दिन से पुलिस भी ढूंढ रही है लेकिन ओम पुरी अपनी पत्नी के पुलिस में आरोप लगाने के बाद से ही गायब थे। पुलिस ओम पुरी को ढूंढ़ने में लगी थी। एक तरफ ओम पुरी की पत्नी कह रही थीं कि ओम पुरी घर पर ही हैं और सभी से झूठ बोलकर घर पर छुपकर बैठे हैं। दूसरी तरफ ओम पुरी को जब मीडिया ने फोन करके पूछा तो उन्होंने साफ मना कर दिया कि वो हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन ओम पुरी के इस बयान के बाद भी ओम पुरी को पुलिस लगातार ढूंढ़ रही थी और आखिरकार ओम पुरी ने अपना बयान भी दे दिया।
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का कहना है कि वो इस मामले में कुछ भी नहीं बोलना चाहते क्योंकि उन्हें इस मामले के बारे में कुछ भी नहीं पता है और इस वजह से वो इस बारे में कुछ भी नहीं बोलना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











