ओम पुरी के देहांत पर एक्टर मनोज जोशी ने जताया दुख
ओम पुरी का दिल का दौरा पड़ने से देहांत पर एक्टर मनोज जोशी ने दुख व्यक्त किया है।
कल यानी 6 जनवरी को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी का दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया। इस खबर को जानने के बाद पूरे बॉलीवुड को ही क्या पूरा देश को ही धक्का लगा। सभी बॉलीवुड सितारे उनके देहांत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

अब एक्टर मनोज जोशी ने कहा ''ओम पुरी वाकई में काफी सीनियर एक्टर थे। वो सेट पर सभी को अपने साथ कंफर्टेबल कर लेते थे। चाहे नए लोग हों या सीनियर वो सभी के साथ कंफर्टेबल हो जाते थे। सेट पर वो उन लोगों का भी पूरा ध्यान रखते थे जो पर्दे के पीछे काम करते थे।''
#Pics: ओम पुरी के अंतिम दर्शन को पहुंचा पूरा बॉलीवुड...फूट फूट कर रोए सितारे
मनोज जोशी ने कहा कि उनके जाने की खबर सुनकर उन्हें काफी दुख हुआ है। आपको बता दें कि कल शाम को ओम पुरी का अंतिम संस्कार किया गया जहां बॉलीवुड के कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची। बहुत से एक्टर इस दुख में खूब रोत हुए नज़र आए।


Click it and Unblock the Notifications











