..................... Olympics 2020: As Indian women's hockey team creates history, bollywood celebs reacts, Chak De India trends - Hindi Filmibeat

ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास- बॉलीवुड कलाकारों ने दी बधाई, ट्विटर पर छाया 'चक दे इंडिया'

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पूरा देश इस उपलब्धि पर जश्न मना रहा है। वहीं, तापसी पन्नू, विकी कौशल, रणदीप हुडा समेत सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी हॉकी टीम को बधाई दे रहे हैं।

इतना ही नहीं, बल्कि महिला हॉकी पर आधारित शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' भी ट्विटर पर लगातार ट्रेंड कर रही है। ट्विटर पर लोग चक दे इंडिया की तस्वीरें, सीन और डायलॉग्स शेयर कर रहे हैं। खास बात है कि फिल्म के क्लाईमैक्स में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच दिखाया गया था.. और ओलंपिक 2020 में भी बिल्कुल यही दृश्य रहा।

India womens hockey team creates history

हॉकी भारत के राष्ट्रीय खेल है। बीते दिन जहां भारतीय पुरुष टीम ने चार दशक बाद इतिहास बनाते हुए सेमी फाइनल में एंट्री ली, वहीं आज महिला हॉकी टीम ने देश की जनता को जश्न मनाने का एक और मौका दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X