टोक्यो ओलंपिक : भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ट्विटर पर छाए 'चक दे इंडिया' के कोच शाहरुख खान 'कबीर'
टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। सोमवार को हुए क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलिया को मात देते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ये कामयाबी दर्ज की है। इस रिकॉर्ड के साथ ही शाहरुख खान भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे।
शाहरुख खान ने साल 2007 में चक दे इंडिया नाम की फिल्म की थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर न केवल हिट हुई बल्कि हर भारतीयों के दिल को छू गई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान ने कबीर खान का किरदार निभाया था जो कि महिला हॉकी टीम के कोच बने थे। शाहरुख खान की तुलना असल भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच कोच शोर्ड मारिन से की जा रही है।

फिल्म में जो कमाल शाहरुख खान ने कोच की भूमिका में निभाया था कोच शोर्ड मारिन ने वो इतिहास असल लाइफ में कर दिखाया था।
ट्विटर पर रील लाइफ और रियल लाइफ दोनों कोचों की भूमिका को लेकर फैंस ने ट्वीट किए। साथ ही शाहरुख खान और कोच शोर्ड मारिन की जमकर तारीफ की।
बता दें भारतीय महिला हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की खुशी को बॉलीवुड सितारों ने भी सेलिब्रेट किया। विकी कौशल, मनोज बाजपेयी, प्रीति जिंटा, तापसी पन्नू से लेकर तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने इस मूवमेंट को सेलिब्रेट किया।


Click it and Unblock the Notifications











