OUCH.. शूटिंग से पहले ही.. इन्हें हो गई अक्षय कुमार की फिल्म से प्रॉब्लम!
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बलबीर सिंह की बेटी अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'गोल्ड' से कुछ खफा हैं। यहां जानें क्या हुई है पूरी बात।
रीमा कागती के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गोल्ड' में अक्षय कुमार को फाइनल कर लिया गया है। इस फिल्म अक्षय हॉकी कोच बलबीर सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। बता दें, तीन बार ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कोच थे बलबीर सिंह।
[यहां शाहरूख, सलमान, आमिर का दबदबा.. अक्षय कुमार हैं काफी पीछे!]
लेकिन लगता है बलबीर सिंह की बेटी को यह बात कुछ खास पसंद नहीं आई। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि, मीडिया ने बताया कि गोल्ड मेरे पिता की कहानी पर बन रही है। लेकिन हमें नहीं पता सब्जेक्ट क्या है.. और फिल्म में हमारे पिता के संघर्ष को किस तरह दिखाया जाएगा। 1948 ओलंपिक्स में कई मुख्य खिलाड़ी थे।

उन्होंने आगे कहा कि, फिलहाल फिल्म को लेकर पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। यदि हमें शामिल किया जाता है तो फिल्म की टीम की मदद करके हमें खुशी होगी।
यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











