40 ब्रांड्स ने एंडोर्समेंट मिलते ही आसमान पर मनु भाकर के भाव, बीस लाख से बढ़ाकर फीस की करोड़ों

Manu Bhaker

Manu Bhaker Fees For Endorsement: मनु भाकर टोक्यो ओलंपिक से खाली हाथ लौटी और इसके बाद में उनकी काफी ज्यादा आलोचना भी की गई। लेकिन अब 3 साल बाद उनकी कहानी पूरी तरीके से बदल चुकी है और हाल ही में पेरिस ओलंपिक में भारत ने 6 दिन में तीन मेडल जीत लिए। तीनों मैडल शूटिंग में आए और दो में मनु भाकर की भूमिका भी रही।

मनु भाकर कि इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद में उन्हें बुलेट क्वीन के नाम से जाना जा रहा है। 22 साल की भारतीय शूटर के साथ अब 40 से भी ज्यादा ब्रांड जोड़ना चाह रहे हैं। बता दे कि उनकी एंडोर्समेंट फीस भी 20 लाख से करोड़ों में पहुंच चुकी है। अगर यही चलता रहा तो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा की तरह वह भी एक ब्रांड वैल्यू बन जाएगी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब 40 से भी ज्यादा ब्रांड मनु भाकर को मैनेज करने वाली एजेंसी आईओएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के दरवाजे पर दस्तक देने लग गए हैं। कुछ तो ऐसे ब्रांड भी है जो सोशल मीडिया पर अपने लोगों के साथ में मनु भाकर की तस्वीर को शेयर कर रहे हैं। इसको लेकर आईओएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के सीईओ और एमडी नीरव तोमर ने टाइम्स आफ इंडिया के साथ बात की।

नीरव तोमर ने बताया कि तकरीबन 150 से 200 ब्रांड ने ऐसा ही किया है। यह कॉरपोरेट इंडिया का गैर पेशेवर व्यवहार है और उनमें से कुछ बड़े ब्रांड भी हैं। एजेंसी द्वारा पहले ही तकरीबन 50 कानूनी नोटिस भेजे जा चुके हैं और उनकी टीम कई अन्य ब्रांड को सावधान भी कर रही है। मनु भाकर का ब्रांड बढ़ता ही चला जा रहा है।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि मनु भाकर कि पेरिस ओलंपिक से पहले ब्रांड एंडोर्समेंट फीस 20 लख रुपए थी। लेकिन अब उन्हें 6 से 7 गुना ज्यादा रकम मिल रही है और वह अब तक सिर्फ एक ब्रांड का विज्ञापन कर रही थी। तोमर ने बताया कि हमें पिछले दो से तीन दिनों के अंदर तकरीबन 40 ब्रांड संपर्क कर चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: olympic 2024 manu bhaker
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X