क्यों है इतना महत्वपूर्ण मिस यूनिवर्स का खिताब?

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता दुनिया की एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में से एक है। लेकिन ये प्रतियोगिता कब शुरु की किस देश ने सबसे पहले इस प्रतियोगिता का आरंभ किया और कौन बनी थी पहली मिस यूनिवर्स इस बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होगी। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता को जीतने वाली महिला इस प्लैनेट पर मौजूद सबसे खूबसूरत महिला मानी जाती है। हम सभी हर साल इस प्रतियोगिता का इंतजार करते हैं और बड़े चाव से टीवी पर देखते हैं लेकिन कभी भी दो पल के लिए रुककर ये नहीं सोचते कि आखिर सबसे पहले इस प्रतियोगिता के बारे में किसने सोचा।
तो आइये हम आपको बताते हैं कि मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता से जुड़े कुछ रोचक तथ्य ताकि अगली बार आप जब इस प्रतियोगिता के बारे में सोचें तो आपके दिमाग में ये तथ्य भी रहें।
1 ये प्रतियोगिता सबसे पहले 1926 में शुरु हुई थी और 1950 तक चलती रही जब अमेरिका को बहुत बड़ा झटका मिला। उसके बाज 1950 में एक बार फिर से कुछ स्पोंसर्स और ग्रुप्स ने इस प्रतियोगिता का आरंभ किया।
2. इस समय का मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता एनबीसी और डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ऑर्गेनाइज किया जाता है। दोनों ही अमेरिका में स्थित हैं।
3. 2007 तक मिस यूनिवर्स का ताज एक उभरते हुए फीनिक्स की तरह था। इसका डिजाइन बनाया था मिकीमोटो ने। इस ताज में 500 डायमंड थे और हर एक डायमंट का वजन था 30 कैरेट। इसमें 120 मोती भी थे जो कि समुद्र के दक्षिणी किनारे और अकोया से निकाले गये थे।
4. 2007 के बाद जो ताज यूज किया गया उसमें लाल रूबी का प्रयोग किया जाने लगा। इस ताज का शेप एक फूल की खिलती हुई पंखुड़ी की तरह था। इस ताज का निर्माण और इसका डिजाइन डायमंड नेक्सस लैब्स द्वारा बनाया गया। इसमें 1371 जेम्स और साथ ही बड़े रुबी प्रयोग किये गये।
5. मिस यूनिवर्स के ताज में यूज की गयी रुबी का मतलब होता है कि ब्यूटी क्वीन एच आई वी एड्स की पूरी जानकारी रखती है और साथ ही ये एकता का भी प्रतीक होता है। ये रुबी ये भी दिखाते हैं कि मिस यूनिवर्स एड्स के प्रति पूरी तरह से जागरुक हैं।
6. मिस यूनिवर्स ताज का सन् 2008 में कुल मूल्य 120 हजार डॉलर्स था। अब ये और भी ज्यादा कीमती है।
7. अभी तक दुनिया भर के देशों में अमेरिका ही इकलौता देश है जिसने सबसे ज्यादा बार मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। 2012 में एक बार फिर से अमेरिका ने इस खिताब को जीत लिया।
8. यूनाइटेड किंगडम और ब्रिटेन आजतक ये खिताब कभी नहीं जीता। इनके अलावा क्रोटिया, इजिप्ट, बल्गेरिया, फ्रेंच गुनिया, इराक, जॉर्डन, पुर्तगाल, रोमानिया, सिनेगल और वेस्ट इंडीज ने भी आज तक ये खिताब को जीतने में नाकामयाबी दिखाई।
9. मिस यूनिवर्स के खिताब के अलावा इस प्रतियोगिता में हस साल दो रनर अप और कुछ और अवॉर्ड दिये जाते हैं। लगभग हरसाल 10 अगल से अवॉर्ड दिये जाते हैं लेकिन हर साल इनकी संख्या बढ़ती घटती रहती है।
10. पिछले साल ही इन अवॉर्ड्स में मिस बेस्ट ऑनलाइन का अवॉर्ड भी जोड़ा गया है। जिसका मतलब है लोगों के सबसे ज्यादा वोट के आधार पर मिस यूनिवर्स का चुनाव करना।


Click it and Unblock the Notifications