'ओले ओले' गाने में फिर से थिरकेंगें सैफ अली खान- जवानी जानेमन में होने जा रहा है रिक्रिएट
इस समय सुपरस्टार सैफ अली खान फिल्म जवानी जानेमन को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि इस फिल्म में सैफ अली खान अपना एक गाना रिक्रिएट करने वाले हैँ। जी हां हम बात कर रहे हैं 90 के दशक में आई फिल्म ये दिल्लगी की और गाने के बोल थे.. ओले ओले.. इस गाने ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और लोगों को काफी ज्यादा नचाया था।
अब फिर से वो लोगों को इस गाने के लिए रीमेक से नचाने जा रहे हैं। ये गाना पूरी तरह से वैसा नहीं होगा। इसको लेकर तनिष्क बागची ने कहा, "यह एक नया और फ्रेश वर्जन है, लेकिन हमनें इसमें मूल गाने के भाव और अहसास को जिंदा रखा है।

शब्बीर अहमद (गीतकार) और मैंने कई गानों पर साथ काम किया है। यह गाना भी उन्होंने ही लिखा है। गौरतलब है कि इस फिल्म का पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ था जो कि सभी को पसंद आया था। फिलहाल ये पहला गाना नहीं है जो कि रीमेक होने जा रहा है। आइए आपको दिखाते हैं शानदार गानों के रिएक्रिएशन की लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications