सबसे उम्रदराज़ ब्लॉगर की मौत

अपने ब्लॉग में रिले अपने लंबे जीवन के अनुभवों और आधुनिक जीवन के बारे में अपने विचारों को अभिव्यक्त किया है. इस ब्लॉग में दो विश्व युद्धों और आर्थिक मंदी का भी ज़िक्र है.
26 जून को लिखे आख़िरी ब्लॉग पोस्ट में उन्होंने केयर होम में नर्स और उन्हें देखने आने वाले एक शुभचिंतक के साथ खुशी के गीत गाने के बारे में लिखा है.
शनिवार को न्यू साउथ वेल्स के एक नर्सिंग होम में उन्होंने अंतिम साँस लीं.
अख़िरी पोस्ट
उनकी वेबसाइट http:// worldsoldestblogger.blogspot.com पर लिखे एक नोट में कहा गया है, "हमारी प्रिय मित्र ओलिव रिले ने अपने जीवन की अंतिम साँस ली... हज़ारों इंटरनेट के मित्रों और सैकड़ों सगे-संबंधियों को उनकी कमी खलेगी."
उन्होंने अपने आख़िरी पोस्ट में लिखा है, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं इस नर्सिंग होम में एक हफ़्ते से ज़्यादा समय से हूँ. नर्स मेरी देखभाल बहुत अच्छी तरह कर रही हैं."
| रिले की स्मृतियों को कुरेदना सचमुच सुखद अमुभव था. उनके पास स्मृतियों का खजाना था |
आस्ट्रेलिया के एबीसी न्यूज़ को रुब्बो ने बताया, "रिले की स्मृतियों को कुरेदना सचमुच सुखद अमुभव था. उनके पास स्मृतियों का खजाना था."
रिले के पोते का कहना है कि ब्लॉगिंग के माध्यम से वे दुनिया भर के नए लोगों से जुड़ पाई जिससे उनका मन हमेशा तरोताज़ा रहता था.


Click it and Unblock the Notifications