..................... Old video of Kapil Sharma asking Shilpa Shetty's husband Raj Kundra 'Paisa kaise kamate ho' is going viral | शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का पुराना वीडियो वायरल- जब कपिल शर्मा ने पूछा था, इतना पैसा कमाते कहां से हो? - Hindi Filmibeat

जब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से कपिल शर्मा ने पूछा- 'बिना कुछ किए इतना पैसा कमाते कहां से हो?' VIDEO

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पोर्न फिल्में बनाने और एप पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आज यानि की मंगलवार (20 जुलाई) को राज कुंद्रा की कोर्ट में पेशी होगी। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, राज कुंद्रा ने पोर्न इंडस्ट्री में 8-10 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

आपको बता दें, पॉर्न फिल्मों की शूटिंग के मामले में क्राइम ब्रांच ने इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया था और मामले की छानबीन कर रही थी। बहरहाल, इस मामले के बाद से ही राज कुंद्र लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं, वहीं कपिल शर्मा के शो से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जहां कपिल शर्मा हंसी मजाक में राज से पूछते हैं कि 'बिना कुछ किए इतना पैसा कमाते कहां से हो?'

Raj Kundra

ये वीडियो उस एपिसोड से है, जहां राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। वीडियो में कपिल राज से पूछते हैं, "आप कहीं ना कहीं स्टार्स के साथ फुटबॉल मैच खेलते हुए दिख जाते हैं, कभी प्लाइट में दिख जाते, कभी कहीं घूम रहे होते हैं, कभी शिल्पा को शॉपिंग कराने जा रहे होते हैं। हमें भी थोड़ा आइडिया बताइए कि बिना कुछ किए पैसा कैसे कमा लेते हो आप?"

शिल्पा ने कहा- बहुत मेहनत करते हैं

शिल्पा ने कहा- बहुत मेहनत करते हैं

कपिल का सवाल सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं। हालांकि बाद में शिल्पा शेट्टी ने पति की ओर से जवाब देते हुए कहा कि- राज बहुत मेहनत करते हैं और कई बार तो घंटों घंटों तक लगातार काम करते रहते हैं।

पुलिस ने पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार

पुलिस ने पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार

सोमवार (19 जुलाई) रात 9 बजे राज कुंद्रा पूछताछ के लिए मुंबई के भायखला स्थित क्राइम ब्रांच दफ्तर पहुंचे थे। इसके बाद सोमवार रात करीब 11:00 बजे 2 घंटे की पूछताछ के बाद राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया।इस केस में राज कुंद्रा के बाद Ryan John नाम के व्यक्ति को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया है।

फरवरी से चल रहा है मामला

फरवरी से चल रहा है मामला

क्राइम ब्रांच का कहना है कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था।

राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है। जिसपर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें विदेश भेजा जाता था।

पोर्न फिल्मों की शूटिंग

पोर्न फिल्मों की शूटिंग

इन फिल्मों को पेड मोबाइल एप्लिकेशन पर रिलीज किया गया था। होटल्स और घरों को किराये पर लेकर इनमें पोर्न फिल्में शूट की जाती थीं। मॉडल्स को काम देने के बहाने इन अश्लीलफिल्मों में काम कराया जाता था।

राज कुंद्रा के खिलाफ सबूत

राज कुंद्रा के खिलाफ सबूत

बता दें, मुंबई पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ तकनीकी सबूत भी हैं। राज कुंद्रा ने पोर्न इंडस्ट्री में 8-10 करोड़ रुपये का निवेश किया था।रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने दो एफआईआर फाइल की हैं और इस मामले में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X