..................... बुजुर्ग जोड़े ने 'डफली वाले' गाने पर जमकर लगाए ठुमके- वीडियो शेयर कर ये बोले ऋषि कपूर Old Couple Dancing on Dafli Wale song, Rishi kapoor share the video - Hindi Filmibeat

बुजुर्ग जोड़े ने 'डफली वाले' गाने पर जमकर लगाए ठुमके- वीडियो शेयर कर ये बोले ऋषि कपूर

सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ऐसे वी़डियो सामने आते रहते हैं जो कि काफी ज्यादा वायरल होते हैं और चर्चा में रहते हैँ। इस समय एक ऐसा वीडियो अभिनेता ऋषि कपूर ने शेयर किया है। गौरतलब है कि ये वीडियो टिकटॉक का है और इसमें एक अधेड़ पति और पत्नी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही ये दोनो डफली वाले गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को जैसे ही ऋषि कपूर ने देखा वो काफी ज्यादा खुश हो गए और उन्होने अपने ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को साझा किया है।

उन्होने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है... क्यूट। ये गाना ऋषि कपूर पर फिल्माया गया था और उन्होने काफी जमकर डफली बजाई थी। फैंस इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और वीडियो शेयर कर रहे हैं।

rishi kapoor, ऋषि कपूर

ऋषि कपूर अक्सर किसी ना किसी तरह से खबरों में बने ही रहते हैं। हाल ही में उन्होने कोरोना वायरस पॉजिटिव कनिका कपूर को लेकर ट्वीट किया था कि.. आज कल कुछ कपूर लोगों पर टाईम भारी है। डरता हूं। हे मालिक रक्षा करना दूसरे कपूरों की।

कोई गलत काम ना हो कभी, जय माता दी। वहीं ऋषि कपूर ने ताज होटल पर भी सवाल उठाए कि मान लो कनिका ने झूठ बोलकर एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग वालों को झटका दे दिया लेकिन ताज होटल को तो अपने मेहमानों की स्क्रीनिंग करनी चाहिए थी। ऋषि कपूर इस समय फिल्मों से ब्रेक पर हैं और हाल ही में वो इलाज करवाकर स्वस्थ हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X