ओके जानू आशिकी 2 की सफलता दोहराएगी-आदित्य रॉय कपूर
आदित्य रॉय कपूर ने कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि ओके जानू आशिकी 2 की सफलता दोहराएगी।
आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की ओके रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होगी और दोनों की फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। दोनों की शानदार केमेस्ट्री दर्शक पहले ही आशिकी 2 में देख चुके हैं। आशिकी 2 की तरह ओके जानू भी पूरी तरह यूथ पर फोकस्ड फिल्म है। ओके जानू के प्रमोशन के दौरान फिल्म के हिट फ्लॉप होने पर आदित्य रॉय कपूर ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि फिल्म आशिकी 2 की सफलता दोहराएगी।
[कोई सुपरस्टार एक्ट्रेस या सुपरस्टार मम्मी..सब इस आने वाली एक्ट्रेस के आगे पड़े फीके]
आशिकी 2 2013 की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी। पूरी फिल्म और गाने ब्लॉकबस्टर साबित हुए थे।ओके जानू का भी हम्मा हम्मा गाना लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आया।फिल्म में उनकी क्यूट केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। ट्रेलर और गानों के बाद उम्मीद तो यही की जा रही है कि फिल्म हिट साबित होगी।
आदित्य रॉय कपूर से जब ये पूछा गया कि वो लिव इन और शादी में किसे preference देंगे तो उन्होंने जवाब दिया कि वो लिव इन से ज्यादा शादी को तवज्जो देंगे।



Click it and Unblock the Notifications











