ये होगी 2017 की पहली सुपरहिट रोमांटिक फिल्म.. ट्रेलर के लिए तैयार!
श्रद्धा कपूर, आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ओके जानू का ट्रेलर आज रिलीज किया जाएगा। कोई शक नहीं कि इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।
धर्मा प्रोडक्शन्स की कपूर एंड सन्स इस साल की सरप्राइज़ हिट थी और लोगों को काफी पसंद भी आई। अब धर्मा प्रोडक्शन्स का 2017 का पहला धमाका भी रिलीज को तैयार है। आदित्य कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर ओके जानू 13 जनवरी 2017 को रिलीज़ हो रही है।

बता दें, फिल्म का ट्रेलर आज 11 बजे दर्शकों के सामने होगा। कोई शक नहीं कि इस जोड़ी का हमें बेसब्री से इंतजार है। आखिर श्रद्धा- आदित्य की जोड़ी ने आशिकी 2 जैसी सुपरहिट फिल्म जो दी है। फिल्म में दोनों को काफी पसंद किया गया था।
हाल ही में ओके जानू के कई पोस्टर भी रिलीज किये हैं, जिसे देखकर साफ है कि फिल्म सुपर रोमांटिक होगी। फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। ओके जानू तमिल फिल्म ओ कादल कनमनी की रीमेक है।
BOX OFFICE: अभी भी है KHANS का दबदबा.. काफी पीछे हैं अजय, अक्षय!
शाद अली के निर्देशन में बन रही फिल्म ओके जानू एक रोमांटिक फिल्म है, जहां ये जोड़ी लिव-इन रिलेशनशिप में दिखेंगे। और फिर सामने आएगी, इससे जुड़ी मुश्किलें। हालांकि फिल्म की कहानी से जुड़ी अभी ज्यादा बात बाहर नहीं आई है।
इस फिल्म से तीन दिग्गज और भी जुड़े हैं। शाद अली की इस फिल्म में मणि रत्नम, गुलजार और ए आर रहमान का जादू भी दिखेगा।


Click it and Unblock the Notifications













