इस सुपरहिट रीमेक की शूटिंग शुरू और तस्वीरें हो गईं LEAK!
धर्मा प्रोडक्शन्स की कपूर एंड सन्स तो लोगों को काफी पसंद आ ही रही है और अब इस प्रोडक्शन हाउस की अगली फिल्म ओके जानू की शूटिंग शुरू हो गई है।
और शूटिंग शुरू होते ही फिल्म के कुछ सीन लीक भी हो गए। इतना ही नहीं फिल्म की जोड़ी आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को साथ देख फैन्स काफी खुश हुए। हाल ही में फिल्म का पहला लुक भी रिलीज़ किया गया था जहां ये जोड़ी काफी क्यूट लग रही थी।
[LEAKED: सलमान से ऐश तक सब हुए हैं फोटो लीक के शिकार]
शाद अली के निर्देशन में बन रही फिल्म ओके जानू एक रोमांटिक फिल्म है, जहां ये जोड़ी लिव-इन रिलेशनशिप में दिखेंगे। और फिर सामने आएगी, इससे जुड़ी मुश्किलें। हालांकि फिल्म की कहानी से जुड़ी अभी ज्यादा बात बाहर नहीं आई है।
इस फिल्म से तीन दिग्गज और भी जुड़े हैं। शाद अली की इस फिल्म में मणि रत्नम, गुलजार और ए आर रहमान का जादू भी दिखेगा। जानिए क्या कर रहे हैं बॉलीवुड के यंग सितारे -


Click it and Unblock the Notifications