Ojha Sir Love Story- राजा बनूंगा या भिखारी.. ओझा सर ने शादी से पहले लड़की से कही थी ये बात? मजेदार है कहानी!

Avadh Ojha Sir Love Story- अवध ओझा को भला कौन नहीं जानता है। उनको ओझा सर के नाम से पूरे देश में जाना जाता है। यूपीएसी की कोचिंग IQRA IAS में पढ़ाते हैं और वो खुद ही इस कोचिंग सेंटर के फाउंडर भी हैं।
लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि बेबाकी से अपनी बातों को लेकर पहचाने जाने वाले ओझा सर ने लव मैरिज की थी या अरेंज मैरिज? अब उन्होने खुद ही इसको लेकर खुलासा किया है।
दरअसल एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अवध ओझा को मशहूर जर्नलिस्ट शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में देखा जा सकता है। अवध ओझा ने खुलकर बताया था कि उन्होने अरेंज नहीं बल्कि लव मैरिज की थी क्योंकि अरेंज तो हो ही नहीं सकती थी।
क्या बोले ओझा सर?
शुभांकर ने सवाल पूछा था कि आपकी लव मैरिज या फिर अरेंज? इस ओझा सर ने कहा था कि, ''नहीं अरेंज तो हो ही नहीं सकती थी क्योंकि कोई आता तो गांव वाले ही भड़का देते कि लड़का नाकारा है। जिसने शादी की उससे भी बोला कि मेरे पास कुछ नहीं है। या तो राजा की तरह रहूंगा या फिर भिखारी की तरह। तुम कहीं दूसरी जगह शादी कर लो।'' ओझा सर ने कहा कि उनकी पत्नी ने उनको स्वीकार किया और हर मुसीबत में साथ रहीं। आज अवध ओझा का नाम दुनिया जानती है और अक्सर वो देख से की सारी समस्याओं को लेकर बोलते रहते हैं। काफी कम लोग जानते हैं कि उनकी लव मैरिज हुई थी।
ओझा सर ने द एबीसी एकेडमी ऑफ सिविल सर्विस, चाणक्य आईएएस एकेडमी और अनएकेडमी जैसे कई संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। आज वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हाल ही में उनको आम आदमी पार्टी के साथ देखा गया है और ऐसा लगता है कि काफी जल्दी वो राजनीति में भी उतरने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











