Ohh Kiara.. छोटी सी फैन का नाम सुनकर शरमाने लगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, वीडियो Viral

sidharth malhotra, kiara advani

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे अपने काम, अफेयर और विवादों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं और इस वक्त अफेयर को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा चर्चा का विषय हैं। उनका नाम लगातार कियारा आडवाणी से जोड़ा जाता है और लोग कई तरह के कमेंट करते हैं। हालांकि दोनों ने किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगा।

सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म थैंक गॉड के दौरान यंग कियारा से मिले और उसका नाम सुनते ही उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान आ गई। जी हां, स्क्रीनिंग के एक वीडियो में, सिद्धार्थ इसी नाम की एक युवा बच्ची से मिले, वीडियो में शरमाते हुए दिख रहे हैं।

इस वीडियो में आप सुन सकते हैं कि एक महिला कहती है, "यह मेरी बेटी कियारा है।" इसके बाद सिद्धार्थ ने शरमाते हुए जवाब दिया, "ओह कियारा? नाइस।" वह फिर मुस्कुराते है और तस्वीर क्लिक करना जारी रखते है।

ऐसा काफी कम देखा जाता है कि इस तरह का कुछ कैमरे में कैद हो। हालांकि सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय काफी खुश थे और फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान उनके साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ थी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म की दमदार शुरुआत हो चुकी है और फैंस इसको काफी प्यार दे रहे हैँ। फिल्म ने अपने पहले ही दिन 8.50 करोड़ का बिजनेस किया है जो कि अच्छा नंबर माना जा रहा है। सिद्धार्थ इस फिल्म में अजय देवगन के साथ दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X