..................... Oh My God 2: Akshay Kumar to fight against Indian Education System this time with Pankaj Tripathi - Hindi Filmibeat

ओह मॉय गॉड 2 में शिक्षा व्यवस्था से लड़ते दिखेंगे अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी, शूटिंग शुरु!

लंबे समय से फिल्म 'ओह माय गॉड 2' की चर्चा चल रही है। जहां कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार ने फिल्म कंफर्म किया था। वहीं, अब पंकज त्रिपाठी ने भी हामी भरते हुए बताया है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार इस बार शिक्षा व्यवस्था से लड़ते दिखेंगे।

कोई शक नहीं कि फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। साल 2012 में आई फिल्म 'ओह माय गॉय' के सीक्वल में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन करेंगे अमित रॉय। सूत्रों की मानें तो एक्टर ने इस फिल्म के लिए 15 दिनों का समय लॉक कर लिया है। 'ओह माय गॉड 2' में अक्षय गॉड यानि की भगवान का किरदार निभा रहे हैं।

Oh My God 2

अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर फिल्म 'ओह माय गॉड' एक सोशल ड्रामा थी। जिसके नकली धर्मगुरुओं पर करारा तंज कसा गया था। वहीं, अब इसके सीक्वल में भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार निर्माता, निर्देशक विषय को लेकर कितने बेबाक हो पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X