TRAILER: सनी देओल की फिल्म- भैय्याजी सुुपरहिट, कॉमेडी और एक्शन का धमाका
सनी देओल, प्रीति जिंटा और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म भैय्याजी सुपरहिट का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में एक्शन के धमाकों के साथ साथ भरपूर कॉमेडी भी है। फिल्म में संजय मिश्रा, श्रेयास तलपड़े और अरशद वारसी भी अहम किरदारों में हैं। नीरज पाठक के निर्देशन में बनी यह 23 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
गोविंदा की फिल्म हीरो नंबर 1- रीमेक में ये सुपरस्टार हो सकते हैं FINAL
फिल्म में सनी देओल डबल रोल में नजर आ रहे हैं। वह एक गैंग्सटर के रोल में दिखाई दे रहे हैं, जो एक्टर बनना चाहता है। वहीं, प्रीति जिंटा उनकी पत्नी सपना दुबे के किरदार में हैं.. जबकि अमीषा पटेल फिल्म की हीरोइन हैं। अरशद वारसी और संजय मिश्रा फिल्म में अच्छा कॉमेडी करते दिखेंगे।

भैय्याजी सुपरहिट की बात करें तो फिल्म की घोषणा साल 2012 में ही कर दी गई थी। लेकिन फिर फिल्म पोस्टपोंड होती चली गई। सनी की यह फिल्म 6 साल से अटकी पड़ी थी, लिहाजा, फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर कोई खास उत्साह बचा है नहीं। उम्मीद है ट्रेलर के बाद फिल्म एक बार फिर क्रेज वापस लाने में सफल रहे। लंबे समय के बाद प्रीति जिंटा फिल्मों में वापस आई हैं।
यहां देंखे फिल्म भैय्याजी सुपरहिट का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications











