TEASER: क्या प्रियंका और कंगना को रिप्लेस कर पाएंगी ये 'कैलेंडर गर्ल्स'!
[बॉलीवुड न्यूज] मधुर भंडारकर की फिल्मों से एक खास दर्शक वर्ग को काफी उम्मीदें रहती हैं। काफी इंतजार के बाद मधुर की फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' का टीजर रिलीज किया गया है। अपनी कई पिछली फिल्मों की तरह मधुर इस फिल्म से भी ग्लैमर की दुनिया का चेहरा लोगों के सामने लाना चाहते हैं।
चांदनी बार, पेज थ्री, फैशन जैसी जबरदस्त फिल्में देने वाले यह निर्देशक कुछ अलग दिखाने के लिए जाने जाते हैं। लिहाजा, उम्मीद है कि कैलेंडर गर्ल्स में हमें पिछली फिल्म फैशन की झलक देखने को नहीं मिलेगी। टीजर देखकर दर्शकों को थोड़ी निराशा हो सकती है। लेकिन ट्रेलर का इंतजार करना तो बनता है।
फिल्म में आकांक्षा पुरी, अवनी मोदी, कायरा दत्ता, रूही सिंह और सतरूपा पाइन मुख्य किरदार निभाती दिखेंगी। फिल्म 7 अगस्त को रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म की कहानी पांच मॉडल्स और उनकी ग्लैमरस दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है।
नीचे देखें टीजर-


Click it and Unblock the Notifications











