इरफान खान हेल्थ अपडेट : इस बीमारी के चलते अस्पताल में हुए भर्ती, ये रहा ऑफिशियल स्टेटमेंट
अभिनेता इरफान खान की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले में ऑफिशियल स्टेटमेंट भी इरफान खान की ओर से जारी कर दिया गया है। जिसमें कहा गया कि "हाँ, यह सच है कि इरफ़ान खान एक कॉलन संक्रमण के कारण मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।''
साथ ही इरफान खान के प्रवक्ता ने कहा गया है कि वह आगे भी फैंस के साथ इरफान खान की हेल्थ अपेडट शेयर करते रहेंगे। फिलहाल अभिनेता डॉक्टर के निगरानी में हैं। उन्होंने कहा कि इरफान खान की हिम्मत और ताकत उन्हें इस मुश्किल घड़ी में लड़ने में मदद कर रही है। वह जल्द ही फैंस की प्रार्थनाओं के चलते स्वस्थ होंगे।
बता दें चंद दिन पहले ही इरफान खान की मां सईदा बेगम का जयपुर में निधन हुआ। वह मां के जनाजे में भी लॉकडाउन के चलते शामिल नहीं हो पाए।


Click it and Unblock the Notifications











