POSTER: नया जोश.. नया अंदाज.. बॉलीवुड सुपरस्टार्स को पीछे कर पाएंगे ये नए 'रॉकस्टार'
रितेश देशमुख और नरगिस फाखरी स्टारर फिल्म 'बंजो' का पहला आफिशियल पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर से साफ है कि फिल्म में रितेश रॉकस्टार के किरदार में नजर आएंगे। जबकि नरगिस के लुक को अभी तक सीक्रेट रखा गया है।
'बंजो' एक म्यूजिकल लव स्टोरी होगी। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं मराठी फिल्ममेकर रवि जाधव.. रवि अवार्ड विनिंग फिल्ममेकर हैं, जो बंजो के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।
[धमाकेदार एक्शन फिल्म.. लेकिन कहीं DHOOM की नकल तो नहीं!]
बहरहाल, रितेश के लिए थोड़ी मुश्किल यह भी हो सकती है कि इस साल फिल्म 'उड़ता पंजाब' में शाहिद कपूर भी रॉकस्टार की भूमिका में ही दिख रहे हैं और उनके लुक को काफी पॉपुलैरिटी मिल रही है और लोग काफी सराह रहे हैं। ऐसे में रितेश कितने फैंस इकट्ठे कर पाएंगे.. यह तो फिल्म रिलीज के साथ ही पता चलेगा।
बंजो 19 अगस्त को रिलीज होगी। बता दें, फिलहाल 3 जून को रितेश देशमुख फिल्म 'हाउसफुल 3' में दिखेंगे।
देखते हैं उन स्टार्स को जो रॉकस्टार के लुक में आए नजर-


Click it and Unblock the Notifications













