Just IN: 'बेल बॉटम' में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी वाणी कपूर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म- फाइनल

अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' की घोषणा के साथ ही एक्ट्रेस के नामों पर अफवाह शुरु हो गए थे। बहरहाल, फिल्म में अब वाणी कपूर की एंट्री हो चुकी है। गुरुवार को फिल्म के निर्माताओं ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी यह थ्रिलर फिल्म 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होने वाली है। फिल्म बेल बॉटम एक जासूस की कहानी है जो कि असली घटनाओं से प्रेरित है।

Recommended Video

Vaani Kapoor will be seen Romancing along side Akshay Kumar in his film Bellbottom | FilmiBeat

वासु भगनानी, जैकी भगनानी, मोनिषा आडवाणी और निखिल आडवाणी के प्रोडक्शन की इस फिल्म पर काम शुरु हो चुका है। लॉकडाउन के दौरान ही फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली गई है और जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी जाएगी।

Bell Bottom

अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन सितारों में हैं, जो एक साल में तीन से चार फिल्में दे जाते हैं। ऐसे में साल 2020 उनके और उनके फैंस के लिए काफी अलग रहा है क्योंकि इस साल कोरोना की वजह से अक्षय की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है। फाइनली अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम भी ओटीटी पर ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में फैंस को 2021 को बेसब्री से इंतजार है, जब वो अक्षय की फिल्में थियेटर में देख पाएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X