#JustIn: शाहरूख - सलमान वाली अगली फिल्म का नाम है....
शाहरूख खान - सलमान खान को एक साथ ट्यूबलाइट में देखकर फैन्स की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। इसके बाद खबर आई कि शाहरूख खान - सलमान खान, आनंद एल राय की उसी फिल्म में दिखेंगे जिसे सलमान खान ने पहले रिजेक्ट कर दिया था।
इस फिल्म को आज तक भी शाहरूख खान - आनंद एल राय की बौने वाली फिल्म कहा जा रहा है। हालांकि अब आनंद एल राय ने कंफर्म कर दिया है कि जल्द ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

अब बात करते हैं फिल्म में सलमान खान के कैमियो की। इसकी कहानी भी उतनी ही दिलचस्प है। शाहरूख ने बताया कि आनंद उन्हें घर पर फिल्म के बारे में कुछ बताने आए थे।
इसी दौरान आनंद ने एक रोल के बारे में बताया। तभी सलमान वहां आया अपनी ई साइकिल देने। वो सुहाना और आर्यन के लिए गिफ्ट्स लाया था। आनंद ने मुझसे सलमान से बात करने को कहा। मैंने सलमान से पूछा कि एक रोल है। तो सलमान का जवाब था कि जब करना हो बता देना।
जानिए फिल्म की कुछ दिलचस्प डीटेल्स -


Click it and Unblock the Notifications











