Entertainment Highlight: ओडिशा ट्रेन हादसे पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया दुख, आदिपुरुष ने कमा लिये 432 करोड़

odisha-train-accident-bollywood-celebs-reaction-adipurush-earns-432-crore-entertainment-live-updates

Entertainment Live Updates: नए वीकेंड की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन हर तरफ गम का माहौल है। बीती रात ओडिशा के बालासोर में भयानक ट्रेन हादसा हो गया, जिसमें लगभग 300 लोगों की जान चली गई, जबकि हजारों घायल हैं। फिल्मी जगत के कलाकार भी इस हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इसके अलावा एंटरटेनमेंट जगत में विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म ज़रा हटके ज़रा बचके खबरों में हैं, जो कल (2 जून) रिलीज़ हुई। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, इस रोमांटिक कॉमेडी को सिनेमाघरों में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

वहीं, आदिपुरुष से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है कि फिल्म ने अपने थियेट्रिकल रिलीज से पहले ही 432 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बता दें, 500 करोड़ के बजट पर बनी ये फिल्म 16 जून को रिलीज होने वाली है।

LIVE Feed
  • Jun 3, 2023 7:11 PM

    Sonu Sood: बालेश्वर दुर्घटना पर आया सोनू सूद का पोस्ट, सरकार से की ये मांग

    सोनू सूद बॉलीवुड की उन कई हस्तियों में शामिल थे, जिन्होंने ओडिशा के बालेश्वर में हुए भयानक ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों के लिए दुख व्यक्त किया है। एक्टर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करके अपने दिल की बात कही। सोनू ने सरकार से पीड़ितों के लिए एक राहत कोष शुरू करने को कहा है। वह वीडियो में कहते हैं, "हम लोग ट्वीट करते हैं, शोक दिखाते हैं फिर अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाते हैं।" लेकिन उन सभी लोगों का क्या जो रोजी-रोटी के लिए घर छोड़कर दूसरे शहर में चले गए थे, कई परिवार खत्म हो गए, क्या वे फिर कभी खड़े हो पाएंगे?

  • Jun 3, 2023 5:59 PM

    शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने शुरु किया अपना, सेट पर सरप्राइज देने पहुंचे सुपरस्टार

    Shahrukh Khan on Aryan Khan: सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर पिछले कुछ सालों से चर्चा चल रही थी। अब अपना पूरा समय लेने के बाद आर्यन खान अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं, हाल ही में शूटिंग सेट पर आर्यन खान के पहले दिन उनके पिता भी उन्हें चीयर करने के लिए पहुंचे।

    शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने शुरु किया अपना, सेट पर सरप्राइज देने पहुंचे सुपरस्टार
  • Jun 3, 2023 5:41 PM

    Debina Bonnerjee: ब्रेस्टफीडिंग को लेकर देबीना बनर्जी ने साझा किया अपना एक्सपीरियंस

    टीवी जगत की चर्चित अदाकारा देबीना बनर्जी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री दो बच्चों की मां बनी हैं। देबीना ने हाल ही में, अपने घटते प्रेग्नेंसी हार्मोन और उन पर इसके प्रभावों के बारे में बताया। देबीना ने कहा, आप जानते हैं कि प्रेग्नेंसी का हार्मोन काफी सुंदर होता है, यह सिर्फ एक महिला के शरीर में बहुत कुछ करता है। हार्मोन बहुत सारे पॉजिटिव बदलाव लाते हैं। स्किन में निखार आने से स्किन अच्छी हो जाती है। आपके बाल भी बेहतर, चमकदार और घने हो जाते हैं। दिविशा को जन्म देने के बाद, मैंने ब्रेस्टफीडिंग कराना शुरू कर दिया।

    Debina Bonnerjee: ब्रेस्टफीडिंग को लेकर देबीना बनर्जी ने साझा किया अपना एक्सपीरियंस
  • Jun 3, 2023 5:17 PM

    ओडिशा रेल हादसे को लेकर सुपरस्टार चिंरजीवी ने लोगों ने की रक्तदान करने की अपील, दूसरे सेलेब्स ने जताया दुख

    ओडिशा रेल हादसे को लेकर फिल्म जगत के सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तकलीफ जाहिर की। सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी ट्विटर पर अपनी हैरानी और दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा, 'उड़ीसा में हुए कोरोमंडल एक्सप्रेस के दर्दनाक हादसे और इतने सारे लोगों के मारे जाने से हैरान हूं। मैं उन परिवारों के लिए भावुक हूं। मैं समझता हूं वहां खून देने की जरूरत है। मैं अपने प्रशंसकों और इलाके में मौजूद सभी सज्जनों से अपील करता हूं वे रक्तदान करने के लिए हर मुमकिन प्रयास करें, जिससे लोगों की जान बचाई जा सके।'

  • Jun 3, 2023 4:39 PM

    Zakir Khan: अभिनेता जाकिर खान ने फिल्म निर्माताओं क दी हिदायत, बताया कैसे किया जाता है काम

    Zakir Khan On filmmakers: कॉमेडियन और अभिनेता जाकिर खान को देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक उन्हें उनकी यूनिक कॉमेडी की वजह से पहचाना जाता है। जाकिर आए दिन चल रहे अहम मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करते रहते हैं। अभिनेता ने हाल ही में, सोशल मीडिया पर फिल्म निर्माताओं को कहा है कि, हिंदी बोलने वाले लोग बहुत सारे शब्द अंग्रेजी में बोल लेते हैं। जो कि सही से अनुवाद नहीं होते हैं, तो इसको अनुवाद ना करें।

    Zakir Khan: अभिनेता जाकिर खान ने फिल्म निर्माताओं क दी हिदायत, बताया कैसे किया जाता है काम
  • Jun 3, 2023 4:31 PM

    कांतारा स्टार ऋषभ शेट्टी ने ट्रेन हादसे पर दी प्रतिक्रिया

    कांतारा स्टार ऋषभ शेट्टी ने भी ट्रेन दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- "ओडिशा में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे से गहरा दुख हुआ। मेरे विचार और प्रार्थना उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। इस कठिन समय में उन्हें शक्ति मिले। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। 🙏 💔

  • Jun 3, 2023 4:11 PM

    अफेयर की खबरों के बीच में एक साथ फिर नजर आए विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया, फोटो हुई वायरल

    Vijay Verma and Tamannaah Bhatia: मनोरंजन जगत से सितारों के अफेयर और डेट की खबरें हमेशा ही आती रहती हैं, इन दिनों ऐसे ही खबर तमन्ना और विजय वर्मा को लेकर है। फिल्म अभिनेता विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। परंतु दोनों को कई बार साथ देखा गया है, हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है क दोनों डिनर डेट पर साथ गए हैं।

  • Jun 3, 2023 3:36 PM

    ओडिशा ट्रेन हादसे पर अजय देवगन ने जताया शोक

    ओडिशा में हुए भयंकर ट्रेन हादसे पर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने शोक जताया है। एक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा- "ओडिशा में हुए दर्दनाक हादसे से पीड़ित परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। इस चुनौतीपूर्ण अवधि के बीच उन्हें सांत्वना और साहस मिले.."

  • Jun 3, 2023 3:33 PM

    आर्यन खान की वेब सीरीज के शूटिंग के पहले दिन सेट पर पहुंचे शाहरुख खान

    शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपने निर्देशन के सफर की शुरुआत कर रहे हैं। वो एक वेब सीरीज का निर्देशन करने वाले हैं, जिसकी शूटिंग शुक्रवार को शुरू हो गई। आर्यन ने 2 जून से बतौर निर्देशक कार्यभार संभाला है। अपने समर्पण को दिखाते करते हुए, आर्यन सुबह 7 बजे से काफी पहले सेट पर पहुंच गए। विशेष रूप से, शाहरुख खान भी अपने बेटे को शुभकामनाएं देने के लिए खुद सेट पर पहुंचे।

  • Jun 3, 2023 1:56 PM

    केआरके ने विक्की-सारा की फिल्म को बताया टॉर्चर, सरकार से बैन करने की मांग करते हुए दिया बयान

    विक्की कौशल और सारा अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' दो जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स समेत फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। खुद को नंबर वन क्रिटिक मानने वाले कमाल राशिद खान अब इसे देखने के बाद इसका रिव्यू करते नजर आए हैं।केआरके ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'आखिरकार जरा हटके जरा बचके देखी और क्या बकवास फिल्म है। यह तीन घंटे का टॉर्चर है। यह समय और पैसे की पूरी बर्बादी है।'

  • Jun 3, 2023 12:49 PM

    जरा हटके जरा बचके Day 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    जरा हटके जरा बचके ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 5.49 करोड़ का कलेक्शन किया है। स्पष्ट रूप से ये उम्मीदों से दुगुना है। वहीं, वीकेंड पर नंबर्स और भी ऊपर जा सकते हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो विक्की- सारा की ये फिल्म 20 करोड़ का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन दे सकती है।

    जरा हटके जरा बचके Day 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
  • Jun 3, 2023 12:46 PM

    साउथ एक्टर Sharwanand आज जयपुर में रक्षिता रेड्डी संग करेंगे शादी, रामचरण और दूसरे स्टार भी होगें शामिल

    Sharwanand-Rakshita Reddy Wedding: साउथ अभिनेता शारवानंद आज जयपुर में रक्षिता रेड्डी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो इस शादी में साउथ के कई सारे सुपरस्टार शामिल हो सकते हैं, लेकिन अभी तो शारवानंद के दोस्त रामचरण इस शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे चुके हैं।

  • Jun 3, 2023 11:44 AM

    ट्रेन हादसे पर अक्षय कुमार ने किया ट्वीट

    ओडिशा ट्रेन हादसे पर अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा- "ओडिशा में दर्दनाक ट्रेन हादसे के दृश्य देखकर दिल दहल जाता है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना। इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति 🙏🏻"

    ट्रेन हादसे पर अक्षय कुमार ने किया ट्वीट
  • Jun 3, 2023 11:44 AM

    स्विमसूट में जैसे ही वायरल हुआ संगीता बिजलानी का वीडियो, तो सोशल मीडिया पर मच गया हंगामा

    Sangeet Bijlani's swimsuit video: सिनेमा जगत से लेकर किक्रेट की दुनिया तक अपने हुश्न का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस संगीता बिजलानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें संगीता ब्लैक स्विमसूट दिख रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर हलचल देखने को मिल रही है।

  • Jun 3, 2023 10:57 AM

    सुपरहिट शो 'असुर 2' के बाद बरुण सोबती और रिद्धि डोगरा फिर से नजर आए 'बदतमीज दिल' में एक साथ

    Badtameez Dil:बरुण सोबती का शो 'असुर 2' हाल ही में जियो सिनेमा पर रिलीज हुआ है और इसके लिए वो तारीफें बटोर रहे हैं। अब उनके एक नये शो का एलान किया गया है, जिसका शीर्षक है- 'बदतमीज दिल'। 'बदतमीज दिल' में बरुण के साथ रिद्धि डोगरा समेत कई जाने-माने कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 10 एपिसोड्स की रोमांटिक सीरीज 'बदतमीज दिल' अमेजन मिनी-टीवी पर प्रसारित की जाएगी। शो का निर्माण एकता कपूर ने किया है।

    सुपरहिट शो 'असुर 2' के बाद बरुण सोबती और रिद्धि डोगरा फिर से नजर आए 'बदतमीज दिल' में एक साथ
  • Jun 3, 2023 10:49 AM

    सलमान खान ने ट्रेन हादसे पर दिया रिएक्शन

    घटना पर दुख जताते हुए सलमान खान ने लिखा- "दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ, भगवान मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें, इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना से घायलों और परिवारों को रक्षा और शक्ति प्रदान करें।"

  • Jun 3, 2023 10:44 AM

    अभिनेता सिद्धार्थ भारद्वाज ने निर्देशक मोहित सूरी पर लगाए गंभीर आरोप, फिल्मजगत में हो गई हलचल!

    Siddharth Bhardwaj: रियालिटी शो बिग बॉस और स्प्लिट्सविला में नजर आने वाली अभिनेता सिद्धार्थ भारद्वाज ने हाल ही में निर्देशक मोहित सूरी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा वो 2014 में रिलीज हुई एक विलेन में उन्हें दी गई भूमिका से खुश नहीं थे। इसके साथ ही सिनेमा जगत में हलचल पैदा हो गई है। अपनी बात करते हुए अभिनेता सिद्दार्थ भारद्वाज ने कहा, जो लोग इंडस्ट्री से नहीं हैं, उनके साथ कुत्तों जैसा व्यवहार किया जाता है। सलमान भाई मुझे जानते हैं और वह मुझसे प्यार करते हैं। वह मेरे लिए खुश हैं। इस बयान के बाद फिल्म जगत में थोड़ी हलचल देखने को मिली।

    अभिनेता सिद्धार्थ भारद्वाज ने निर्देशक मोहित सूरी पर लगाए गंभीर आरोप, फिल्मजगत में हो गई हलचल!
  • Jun 3, 2023 10:08 AM

    Kamal Haasan: कमल हासन ने द केरल स्टोरी को घेरे में लेते हुए राष्ट्रीय संकट के प्रति दिया बयान

    इस बारे में बात करते हुए कि कैसे निर्माताओं ने फिल्म के विवरण को 32000 महिलाओं के इस्लाम में परिवर्तित होने को 3 महिलाओं के विवरण में बदल दिया, कमल ने एक समाचार पोर्टल को बताया कि कोई भी कुछ चीजों की संख्या को बढ़ा-चढ़ा कर नहीं बता सकता है और इसे राष्ट्रीय संकट की तरह नहीं पेश कर सकता है।

    Kamal Haasan: कमल हासन ने द केरल स्टोरी को घेरे में लेते हुए राष्ट्रीय संकट के प्रति दिया बयान
  • Jun 3, 2023 9:50 AM

    ट्रेन हादसे पर जूनियर एनटीआर ने दुख जताया

    ओडिशा ट्रेन हादसे पर दुख जताते हुए जूनियर एनटीआर ने लिखा- "दुखद रेल दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना। इस विनाशकारी घटना से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति के लिए मैं प्रार्थना करता हूं। ईश्वर इस कठिन समय में शक्ति और समर्थन दे।

  • Jun 3, 2023 9:46 AM

    Adipurush: रिलीज से पहले ही प्रभास और कृति की फिल्म ने कमाए 432 करोड़, सोशल मीडिया पर हुई ट्रेंड

    ओम राउत निर्देशित और प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान अभिनीत 'आदिपुरुष' उसी दिन से चर्चा में है, जब से इसकी घोषणा की गई है। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि फिल्म ने नॉन-थिएट्रिकल रेवेन्यू सोर्सेस के माध्यम से पहले ही अपने बजट का एक बड़ा हिस्सा कमा लिया है,'आदिपुरुष' ने अपने 500 करोड़ रुपये के मेगा बजट से रिलीज से पहले ही 432 करोड़ रुपये निकालने में कामयाबी हासिल की है।

    Adipurush: रिलीज से पहले ही प्रभास और कृति की फिल्म ने कमाए 432 करोड़, सोशल मीडिया पर हुई ट्रेंड
  • Jun 3, 2023 9:35 AM

    ओडिशा ट्रेन हादसे पर सनी देओल ने किया ट्वीट

    ओडिशा में तीन ट्रेनों की आपस में हुई भिड़ंत से लगभग 300 लोगों ने अपनी जान खोई है। इस हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए सनी देओल ने लिखा- "ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। इस ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है और मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

  • Jun 3, 2023 9:20 AM

    विक्की कौशल की फिल्म रिलीज पर कैटरीना कैफ का रिएक्शन

    विक्की कौशल की फिल्म ज़रा हटके ज़रा बचके ने आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। ऐसे में उनकी पत्नी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी उनके लिए चीयर करती दिखी हैं और पूरी टीम को फिल्म की बधाई दी। उन्होंने लिखा, "पूरी टीम को बधाई। इतने दिल से बनाई गई फिल्म!" जवाब में, विक्की ने फिल्म का गाना उन्हें समर्पित किया और कहा, "तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए.."

    विक्की कौशल की फिल्म रिलीज पर कैटरीना कैफ का रिएक्शन

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X