बॉक्स ऑफिस पर वरूण धवन की अक्टूबर का धमाका, WEEKEND पर 20 करोड़ पार
वरूण धवन की अक्टूबर लोगों के दिल में अपनी जगह बना चुकी है। शानदार वर्ड ऑफ माउथ के बाद माना जा रहा है कि रविवार को फिल्म की कमाई लगभग 10 करोड़ हो सकती है जो फिल्म को लगभग 20 करोड़ का वीकेंड देगी।
शूजित सरकार की इस फिल्म ने जहां लगभग 5 करोड़ की ओपनिंग की थी वहीं फिल्म की ज़बर्दस्त तारीफ होने के बाद फिल्म ने शनिवार को लगभग 7.5 करोड़ की कमाई की।

यानि कि ओपनिंग से 48 प्रतिशत ज़्यादा। कयास लगाए जा रहे हैं कि रविवार को ये आंकड़ा 10 करोड़ तक पहुंच सकता है। गौरतलब है कि शूजित सरकार की इस फिल्म को मास्टरपीस कहा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications