UFF: पहली हीरोइन मिली है जिसे सलमान और शाहरूख के साथ काम नहीं करना!
Recommended Video

वरूण धवन के साथ अक्टूबर में बनिता संधू नाम की हीरोइन डेब्यू कर रही हैं। बनिता भारत की नहीं हैं। उन्होंने लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी की है। और अब बनिता ने कहा अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बात की है।
बनिता का कहना है कि मैंने उनकी ज़्यादा बॉलीवुड फिल्में तो नहीं देखी हैं लेकिन हां, मैंने आमिर खान और इरफान खान का थोड़ा काम ज़रूर देखा है और मैं उनके साथ काम करना ज़रूर चाहूंगी।

वरूण धवन और शूजित सरकार की फिल्म अक्टूबर से बनिता संधू ने डेब्यू किया है और उनके काम की तारीफ भी हो रही है। उनका कहना है कि मैं बचपन से ही शाहरूख खान की फैन रही हूं। मैंने बहुत सारी शाहरूख और ऐश्वर्या की फिल्में देखी हैं।
लेकिन जब बनिता से पूछा गया कि वो अगली फिल्म में किसके साथ काम करना चाहूंगी तो उनका कहना था कि आमिर खान और इरफान खान। साथ में उन्होंने आलिया भट्ट का नाम भी जोड़ा।
बनिता के चयन से समझ आ रहा है कि उन्हें फिल्मों और स्क्रिप्ट्स की काफी समझ है। बनिता ने अक्टूबर में जैसा किरदार निभाया है उसे देखकर हर कोई चौकने वाला है। वहीं फिल्म भी सबको चौंका देगी। और अगर बनिता के काम की इतनी तारीफ हो रही है तो हो सकता है कि उन्हें अगली फिल्म में इरफान, आमिर या आलिया के साथ काम करने का मौका मिल जाए।
दिलचस्प ये है कि किसी भी नई लड़की से उसके सपने पूछो तो वो सलमान खान या शाहरूख खान की ही फिल्म कहेगी। ऐसे में बनिता अलग पैकेज हैं ये तो तय है। अगर आपने अभी तक अक्टूबर के टिकट नहीं कटवाए हैं तो जाकर कटवा लीजिए हमारा फर्स्ट रिव्यू यहां पढ़ने के बाद।
और हम बनिता को बताना चाहेंगे कि फिलहाल बॉलीवुड में 10 ऐसी कामयाब हीरोइनें हैं जिनकी दुकान खान्स की बदौलत नहीं चलती है -


Click it and Unblock the Notifications













