मल्लिका और विवाद तो चोली दामन का साथ है
आज एक बार फिर से कातिल हसीना मल्लिका शेरावत विवादों के घेरे में हैं। वड़ोदरा कोर्ट ने उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया क्योंकि उन्होंने साल 2006 में एक न्यूईयर पार्टी में अश्लील डांस किया था जिसके चलते कोर्ट ने उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। अब इस मामले में मल्लिका को कोर्ट में 16 अगस्त को कोर्ट में पेश होना होगा ।
हालांकि इस मसले पर मल्लिका की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वैसे मल्लिका के जीवन में यह कोई पहला मौका नहीं है कि जब उनके खिलाफ इस तरह का मामला सामने आया हो।
मौके-बेमौके वह ऐसी बातों को हवा देती रहती है। कभी वह अश्लील भरे संवाद और डांस करती हैं तो कभी पब्लिक प्लेस पर मिनी स्कर्ट पहनकर आती हैं और लोगों की आलोचनाओं का शिकार होती हैं। तो कभी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबमा और चीनी अभिनेता जैकी चैन को लेकर ऊलजूलल बयान देती है और इंटरनेशनल मीडिया में अपनी टिप्पणीयों के लिए हेडलाइन बन जाती हैं।
देखते हैं इस बार मल्लिका शेरावत कोर्ट को लेकर क्या बयान देती हैं? मालूम हो कि मल्लिका के खिलाफ यह मुकदमा बड़ौदा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने किया है।
नीचे कि स्लाइड पर क्लिक कीजिये और जानिये मल्लिका शेरावत के नाम पर कितने हैं विवाद


Click it and Unblock the Notifications