अजान पहुंची अदालत में

शहर के सिविल एवं सत्र न्यायालय में सीबीएफसी और फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक के खिलाफ दायर याचिका में शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्हें यह जानकार निराशा हुई कि पवित्र शब्द अजान का उपयोग फिल्म के शीर्षक के रूप में हो रहा है।
गैर सरकारी संगठन हिंद फाउंडेशन के एक अधिकारी अब्दुल सैयद ने कहा पवित्र शब्द अजान का उपयोग फिल्म अजान में किया गया है और फिल्म को ए श्रेणी में रखा गया है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने इस फिल्म का नाम बदलने की मांग करते हुए आंदोलन की धमकी दी है। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











