..................... Obama told me he has heard about my films: Aamir Khan | ओबामा डिनर पार्टी : आमिर ने कहा, मुझे जानते हैं ओबामा - Hindi Filmibeat

ओबामा डिनर पार्टी : आमिर ने कहा, मुझे जानते हैं ओबामा

By Jaya Nigam

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल के सम्मान में प्रधानमंत्री आवास पर रविवार को आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने कहा कि ओबामा को उनकी फिल्मों के बारे में जानकारी है।

राजधानी के 7 रेस कोर्स रोड स्थित प्रधानमंत्री आवास पर आमिर ने पत्रकारों से बताया, "राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि उन्होंने मेरे काम और मेरी फिल्मों के बारे में बहुत सारी बातें सुनी हैं।"

अभिनेता ने कहा, "इस भोज में शामिल होने से बड़ी हस्तियों से मिलने का मौका मिला है। मैं प्रधानमंत्री का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मुझे खुशी है कि उन्होंने मुझे इस भोज में बुलाया।" उल्लेखनीय है कि इस रात्रिभोज में गीतकार जावेद अख्तर और उनकी पत्नी शबाना आजमी भी शामिल हुईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X