स्पाइडरमैन के साथ राष्ट्रपति ओबामा

छह पन्नों के इस विशेष स्पाइडरमैन अंक की कहानी भी अमरीकी राष्ट्रपति पर आधारित है. कहानी में सुपर हीरो स्पाइडरमैन नकली राष्ट्रपति ओबामा को राष्ट्रपति भवन पर कब्ज़ा करने से रोकता है.
; ;यह कॉमिक्स बुधवार को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा लेकिन इसके मुखपृष्ठ पर ओबामा की तस्वीर और कहानी अमरीकी राष्ट्रपति से जुड़े होने के कारण यह पहले ही चर्चा में है.
; ;स्पाइडरमैन को पसंद करने वाला व्यक्ति राष्ट्रपति बने इस अवसर पर कॉमिक्स के ज़रिए कुछ तो करना ही चाहिए था जो क्यूसाडा, संपादक मार्वल कॉमिक्स
; ;| ;
स्पाइडरमैन को पसंद करने वाला व्यक्ति राष्ट्रपति बने इस अवसर पर कॉमिक्स के ज़रिए कुछ तो करना ही चाहिए था
; |
स्पाइडरमैन के कॉमिक्स प्रकाशित करने वाली मार्वल कॉमिक्स के संपादक जो क्यूसाडा का कहना है कि कुछ दिनों में राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने वाले ओबामा ने जब स्वयं माना कि वो स्पाइडरमैन चरित्र के फैन हैं तो उन्हें यह विशेष अंक निकालने का आइडिया आया.
; ;वो कहते हैं, '' कितना मज़ेदार होगा अगर अमरीका का कमांडर इन चीफ़ बदमाश आदमी बन जाए वो भी राष्ट्रपति की ही शक्ल में. ''
; ;क्यूसाडा कहते हैं कि प्रचार के दौरान ओबामा के बारे में जो बातें बताई गई थीं उनमें यह भी शामिल था कि वो स्पाइडरमैन के फैन हैं और ये जानकर हमें बहुत खुशी हुई थी.
; ;यह कहानी 20 जनवरी को अमरीकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह से शुरु होती है जहां स्पाइडरमैन बनने वाला फोटोग्राफ़र पीटर पार्कर शपथ ग्रहण समारोह कवर कर रहा होता है.
; ;जब नकली राष्ट्रपति आता है तो स्पाइडरमैन उसे असली राष्ट्रपति समझ कर बधाई देने जाता है और फिर शुरु होती है कहानी.
; ;क्यूसाडा ने ये नहीं बताया कि इस विशेष अंक की कितनी प्रतियां छापी जा रही है लेकिन उन्होंने साफ़ किया कि सामान्य से अधिक प्रतियां ज़रुर छपेंगी.
; ;ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि कई लोग इस विशेष अंक को संजो कर रखने के लिए भी खरीदने वाले हैं.
; ;क्यूसाडा कहते हैं, '' स्पाइडरमैन को पसंद करने वाला व्यक्ति राष्ट्रपति बने इस अवसर पर कॉमिक्स के ज़रिए कुछ तो करना ही चाहिए था. ''
; ;;

Click it and Unblock the Notifications











